फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Civic Amenities

वक्तापुर और भायपुर समेत कई गांवों में सामूहिक रूप से जलाई पराली

Sat, 16 Oct 2021 01:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
पूरनपुर। पराली न जलाने के लिए अफसर किसानों के साथ बैठकें कर रहे हैं। मगर घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। शुक्रवार को गांव वक्तापुर और भायपुर सहित करीब 12 गांव के किसानों ने सामूहिक रूप से पराली जलाई। गांव वक्तापुर पहुंचे तहसीलदार ने किसानों को पराली जलाने से होने वाले नुकसान की जानकारी देकर मना किया तो किसानों से उनकी नोकझोंक हो गई। किसानों का कहना है कि उनकी मजबूरी है। पराली जलाई जाएगी।
विज्ञापन

बुधवार को गांव गोपालपुर, थरुआन, घाटमपुर सहित आधा दर्जन गांव के किसानों ने सामूहिक रूप से पराली जलाई थी। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार और कोतवाल की किसानों से नोकझोंक हुई थी। किसानों ने मजबूरी बताते हुए आगे भी पराली जलाने की चेतावनी दी थी। बृहस्पतिवार को कलीनगर तहसील क्षेत्र के कई गांव में किसानों ने पराली जलाई। शुक्रवार को गांव वक्तापुर, भायपुर, नवदिया सुल्तानपुर, बेगपुर, तपा मकरंदपुर, उदयकरनपुर, माधौपुर, खरौसा, प्रसादपुर में किसानों ने सामूहिक रूप से पराली जलाई। गांव वक्तापुर पहुंचे तहसीलदार अशोक गुप्ता ने होने वाले नुकसान की जानकारी देकर पराली न जलाने को कहा। मगर किसान मानने को तैयार नहीं हुए। किसानों की तहसीलदार से नोकझोंक भी हुई। आक्रोशित किसानों का कहना था कि धान औने-पौने दामों में बिक्री करना पड़ रहा है। तब कोई अफसर उनकी समस्या सुनने नहीं आता। भारी लागत के बाद धान का उचित मूल्य भी नहीं मिल पा रहा। अब पराली खेतों से निकालने पर हजारों रुपये खर्च किए जाएं। यह संभव नहीं है। पराली जलानी उनकी मजबूरी है और पराली जलाई जाएगी।
विज्ञापन

किसानों को पराली जलाने से मना किया। मगर किसान नहीं माने, किसानों की भीड़ जमा होने लगी। पराली जलाने वाले किसानों पर कार्रवाई कराई जाएगी। लेखपालों से उनके हलका में जलाई गई पराली का ब्योरा मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अशोक गुप्ता, तहसीलदार
डीएम कार्यालय का भाकियू करेगी घेराव
भाकियू नेता मंजीत सिंह ने कहा कि मानक के अनुरूप धान न होने का तर्क देकर खरीद केंद्रों से किसानों को लौटाया जा रहा है। अफसर धान खरीद पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। मजबूरन किसानों को औने-पौने दामों पर धान की बिक्री करनी पड़ रही है। शीघ्र धान खरीद शुरू न होने पर भाकियू डीएम कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन करेगी और तब तक नहीं हटेगी जब तक सुनवाई नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed