बीसलपुर। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शुक्रवार को नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के संबंध में कार्यशाला हुई।
कार्यशाला का शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ. रविशरण चौहान ने मां सरस्वती के समक्ष दीप जलाकर किया। कार्यशाला में प्रवक्ता मेवाराम सक्सेना ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के माध्यम से विद्यालय में क्रिया आधारित शिक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता एवं ज्ञानेंद्रियों का विकास किया जाएगा। प्रवक्ता अंकित कुमार ने बताया कि नई शिक्षा नीति का मकसद विद्यार्थियों को केवल ज्ञान देना ही नहीं बल्कि उनमें ऐसी क्षमताओं का विकास करना भी है, जिससे आज के युग में हो रहे प्रत्याशित परिवर्तनों एवं चुनौतियों का सामना कर सकें। प्रधानाचार्य डॉ. रविशरण चौहान ने कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन के लिए समय-समय पर इसी तरह की कार्यशालाएं आयोजित होती रहेंगी। कार्यशालाओं में जनार्दन मिश्रा, दिनेश पाल, रमेश पाल, मोहित रस्तोगी, संजीव कुमार, अभिषेक यादव, अनिल कुमार, आलोक शुक्ला, नारायण सिह रावत, भगत सिंह और राकेश सिंह आदि वक्ताओं ने विचार रखे। कार्यशाला में कुछ शिक्षकों द्वारा नई शिक्षा नीति के संबंध में सवाल जबाव भी किए। कार्यशाला की अध्यक्षता प्रधानाचार्य ने और संचालन मोहित रस्तोगी ने किया। कार्यशाला में स्टाफ के सभी लोगों ने भाग लिया।