फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Civic Amenities

आरोपों की जांच पूरी होने तक सीएफओ पीलीभीत के अधिकार सीज

Sat, 09 Oct 2021 01:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
पीलीभीत। मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) विश्वरूप बनर्जी के एनओसी जारी करने के अधिकार को सीज किया गया है। उनका यह कार्य बरेली के सीएफओ और प्रभारी वरिष्ठ उप निदेशक को अतिरिक्त तौर पर सौंपा गया है। जांच पूरी होने तक सीएफओ के अधिकार सीज रहेंगे।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय में तैनात सीएफओ के खिलाफ अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करने के मामलों में जांचें चल रहीं हैं। इसका उल्लेख करते हुए फायर सर्विस मुख्यालय के संयुक्त निर्देश जेके सिंह ने जांच का निस्तारण होने तक सीएफओ विश्वरूप बनर्जी के समस्त अधिकार सीज कर दिए हैं।
विज्ञापन

अधिकार सीज किए जाने के बाद बृहस्पतिवार को सीएफओ पीलीभीत का चार्ज लेने पहुंचे बरेली के सीएफओ को चार्ज नहीं मिल सका। अलबत्ता आरोप-प्रत्यारोप की नौबत है। सीएफओ पीलीभीत विश्वरूप बनर्जी ने पीलीभीत के एसपी को पत्र भेजकर बरेली के सीएफओ पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया है। जबकि बरेली के सीएफओ चंद्रमोहन शर्मा का कहना है कि वह तो शासनादेश का पालन कराने गए थे। आरोप लगाने वाले अधिकारी ने खुद वहां हंगामा खड़ा किया। इस मामले वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच अक्तूबर को जारी शासनादेश के क्रम में बृहस्पतिवार को अग्निशमन केंद्र गया था। वहां पर बिना वर्दी के मुख्य अग्निशमन अधिकारी विश्व रूप बनर्जी मिले। उन्होंने कार्यभार देने से इनकार किया और हंगामा खड़ा करते हुए धक्का देते हुए भगाया। विभागीय अधिकारियों को पूरे घटनाक्रम से अवगत करा दिया है।
- चंद्रमोहन शर्मा, सीएफओ बरेली एवं प्रभारी उप निदेशक बरेली परिक्षेत्र
मेरा उत्पीड़न हो रहा है। मेरी हत्या की साजिश हो रही है। अगर उन्हें कोई चार्ज चाहिए तो लिखकर दें। मैं चार्ज दे दूंगा। मैं भ्रष्टाचार से संघर्ष कर रहा हूं। इससे बड़े अफसरों की पोल खुल सकती है। मेरे पास डाक्यूमेंट हैं। साक्ष्य कोर्ट में पेश करूंगा। क्योंकि विभाग में जांच के नाम पर केवल ठगी होती है। विभागीय जांच के नाम पर कुछ नहीं होता। मैं पूरे मामले में न्यायिक जांच चाहता हूं। धक्का देने का आरोप गलत है। इसका साक्ष्य भी है। पूरे घटनाक्रम का वीडियो है। समय आने पर पेश करूंगा।

- विश्वरूप बनर्जी, सीएफओ, पीलीभीत
यह हैं आदेश
पुलिस महानिदेशक कार्यालय फायर सर्विस के संयुक्त निदेशक जेके सिंह ने अपर मुख्य सचिव गृह (पुलिस) की ओर से जारी शासनादेश का उल्लेख करते हुए 5 अक्तूबर को आदेश जारी किया। इसमें कहा गया है कि पीलीभीत के मुख्य अग्नि शमन अधिकारी विश्वरूप बनर्जी के विरुद्ध विभिन्न जांच एवं कार्रवाई का निस्तारण होने तक उनके एनओसी जारी करने के अधिकारी को सीज किया गया है। अब यह अधिकार वरिष्ठ प्रभारी उप निदेशक बरेली परिक्षेत्र को दिया गया है। यह आदेश पुलिस महानिदेशक फायर सर्विस के अनुमोदन के बाद जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed