फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Civic Amenities

भारत मां की जय का घोष करते हुए भाजपा ने निकालीं तिरंगा यात्राएं

Sun, 03 Oct 2021 12:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
पूरनपुर में तिरंगा यात्रा को रवाना करते विधायक बाबूराम पासवान। - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। भारतीय जनता पार्टी ने जिले भर में तिरंगा यात्राएं निकालीं। भारत माता की जय का घोष कार्यकर्ताओं ने किया।
विज्ञापन

बिलसंडा। नगर के मंडल अध्यक्ष विक्रम गंगवार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नगर में तिरंगा यात्रा निकाली गई । तिरंगा यात्रा को जिला महामंत्री अमित अग्रवाल और जिला मंत्री आयूष अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। तिरंगा यात्रा गोला रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा से शुरू होकर थाना चौराहा, मेन मार्केट, गुरुद्वारा रोड से गुजरते हुए कमल पार्क पर आकर संपन्न हुई। नगर के आमजन समेत व्यापारी वर्ग भी शामिल हुए थे। डीके गुप्ता, धर्मेंद्र सिंह चौहान, राकेश सिंह, प्रकाश शर्मा, अरविंद शुक्ला, रजत सागर, भृगुराज सिंह समेत कई लेाग शामिल रहें।
पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान के नेतृत्व में नगर में तिरंगा यात्रा निकली। तिरंगा यात्रा में कई लोग बाइकों पर सवार होकर जय श्री राम के नारे लगाते चल रहे थे। नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई तिरंगा यात्रा देवीस्थान मंदिर पहुुंचकर समाप्त हो गई। यात्रा में तमाम लोग शामिल थे। इसके अलावा भाजपा कार्यकर्ता दीप्ती वर्मा के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा का शुभारंभ नगरपालिका चेयरमैन प्रदीप जायसवाल ने झंडी दिखाकर किया। भ्रमण के बाद तिरंगा यात्रा गांधी पार्क में पहुंचकर समाप्त हो गई। नगर में दो तिरंगा यात्रा निकलना लोगों में चर्चा का विषय बना रहा। भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने बताया कि जिले के 19 मंडलों में तिरंगा यात्रा निकालने के निर्देश थे। भीड़ अधिक होने पर दो तिरंगा यात्रा निकाली गई होगी।
विज्ञापन

भाजपा नेता की फ्लैक्सी फाड़ी
पूरनपुर में विधायक पद के दावेदार भाजपा नेता की तहसील के समीप लगी फ्लैक्सी को फाड़ दिया गया। उन्होंने बताया कि वे पूरनपुर से टिकट के दावेदार हैं। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष है। नवरात्रि की शुभकामनाओं की एक फ्लैक्सी उन्होंने एक दिन पहले लगवाई थी। मगर फ्लैक्सी को किसी ने फाड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed