{"_id":"6150cefe8ebc3e09081df8da","slug":"civic-amenities-pilibhit-news-bly460981740","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्र को लेकर कार, बाइक बाजार में धूम, एडवांस बुकिंग शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र को लेकर कार, बाइक बाजार में धूम, एडवांस बुकिंग शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। कोरोना महामारी के बाद सुस्त पड़े कारोबार को नवरात्र में गति मिलेगी। कार और बाइक का बाजार फिर से तेज दौड़ने को है। नवरात्र से पहले वाहनों की बुकिंग शुरू हो गई है।
2020 में कोरोना महामारी के चलते व्यापार ठप हो गया था। इससे पहले बीएस-4 गाड़ियों की बिक्री बंद होने के चलते लोगों ने बीएस-6 मॉडल के इंतजार में खरीदारी नहीं की। ऐसे में ऑटोमोबाइल का बाजार सुस्त पड़ गया। मार्केट में औसत के मुकाबले 25 फीसदी ही बाइक और कारों की बिक्री हुई। अब हालात ठीक होने से बाजार गुलजार हो रहे हैं। पितृ पक्ष के बाद नवरात्र में लोग खूब खरीददारी करने के मूड में हैं। ऐसे में ऑटोमोबाइल बाजार गुलजार होने वाला है। कार और मोटरसाइकिल के बड़े विक्रेताओं के मुताबिक पीलीभीत में 70 कार और एक हजार से अधिक बाइकों की बुकिंग हो चुकी है। बुकिंग अभी जारी
मीडियम रेंज की बुकिंग ज्यादा
विक्रेताओं के मुताबिक मीडियम रेंज की बुकिंग पर ग्राहकों का ज्यादा जोर है। मध्यम वर्गीय परिवार के लोग 70 हजार से लेकर एक लाख रुपये तक की मोटर साइकिल और पांच से दस लाख रुपये तक की कारें सबसे ज्यादा बुक की जा रही हैं।
विज्ञापन
ग्राहकों को लुभाने के लिए ऑफर भी
नवरात्र पर ग्राहकों को लुभाने के लिए आकर्षक ऑफर भी अलग-अलग कंपनियां दे रही हैं। बाइकों में पिछले साल तक 15 से 20 हजार रुपये डाउनपेमेंट जमा कराने पर ही फाइनेंस की सुविधा दी जा रही थी, जो कि इस बार पांच से दस हजार रुपये डाउनपेमेंट पर ही मिल रही है। इसके अलावा कार विक्रेता भी नकद डिस्काउंट की सुविधा मुहैया करा रहे हैं।
अब तक 60 छोटी-बड़ी कारों की बुकिंग हो चुकी है। आने वाले समय में बुकिंग और बढ़ने की संभावना है। कोरोना के बाद डेढ़ साल बाद हालात ठीक होने के चलते इस बार नवरात्र में बिक्री अच्छी होने का अनुमान है। ग्राहकों में भी खरीददारी को लेकर क्रेज है। कई लोग अभी भी बुकिंग के लिए आ रहे हैं। - शोभित गुप्ता, कोरल मोटर्स प्रबंधक
इस बार नवरात्र पर वाहनों की खरीददारी में बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है। मेरे शोरूम और एजेंसियों से 100 से अधिक मोटरसाइकिलों की बुकिंग की जा चुकी है। जिले भर में अलग-अलग कंपनियों की 1500 मोटरसाइकिल बिकने का अनुमान है। ग्राहकों को कई सुविधाएं भी दी जा रही हैं।
- सौरभ अग्रवाल, बाइक शोरूम संचालक