फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Civic Amenities

रोज 10 लाख की आमदनी, फिर भी नहीं मिल रहीं सुविधाएं

Fri, 24 Sep 2021 01:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
पीलीभीत। रोडवेज प्रतिदिन यात्री से टिकट के माध्यम से 9 से 10 लाख रुपये कमा रहा है, लेकिन बस स्टैंड पर यात्रियों को सुविधाएं उपलब्ध नहीं करा रहा है। प्रति टिकट यात्रियों से सुविधा शुल्क भी लिया जाता है पर सुविधाएं गायब हैं। डिपो परिसर में पेयजल, विश्रामालय व कार्यालय भवन की सफाई व्यवस्था और शौचालय की स्थिति बदहाल है।
विज्ञापन

शहर के रोडवेज डिपो से कुल 94 बसें संचालित होती है। यह बसें बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर, रामपुर, दिल्ली, मुरादाबाद, पूरनपुर, लखनऊ, लखीमपुर, गोला, बंडा, पुवाया समेत कई विभिन्न रुट पर चलती हैं। इन बसों में प्रतिदिन औसतन करीब 15 हजार यात्री सफर करते हैं। जिससे रोडवेज की वर्तमान में आय 9 से 10 लाख रुपये प्रतिदिन है। परिवहन निगम यात्री सुविधा व सुरक्षा के नाम पर प्रति टिकट तय मानक के अनुसार एक से चार रुपये तक वसूलता है। इसके बावजूद परिसर में पेयजल तक मयस्सर नहीं है। बोतल बंद पानी खरीदकर पीना पड़ता है। बरसात के समय में परिसर की साफ सफाई का और भी बुराहाल है। जगह जगह गंदगी और जलभराव से यात्री रोजाना परेशान होते हैं। परिसर में जहां जहां गड्ढ़े हैं। वहां बारिश का पानी लगा है। इसी स होकरबसें गुजरती है। खड़ी बसों में गंदे पानी से होकर यात्रियों को बसों में चढना पड़ता है। यूरिनल से उठती दुर्गध यहां आने वाले को नाक बंद करने पर मजबूर कर देती है। बाहर े आने वाले यात्री खराब सफाई व्यवस्था के लिए स्थानीय अधिकारियों व कर्मचारियों को सुनाते हैं।
विज्ञापन

दूरी के हिसाब से लिया जाता है यात्री सुविधा शुल्क
एक से 40 किलोमीटर तक प्रति टिकट यात्री की सुविधा के नाम पर 1.25 रुपये, 41 से 85 किमी तक भी 1.25 रुपये, 101 से 200 किमी तक 2.75 रुपये, एंव 200 से ऊपर अधिकतम दूरी पर तक 3.45 रुपये वसूलता है। रोडवेज डिपो में प्रति माह करीब छह से सात लाख यात्री सफर करते हैं। मगर इसके बाद भी यात्रियों की सुविधा देने के नाम पर कोई ध्यान नहीं दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज पर यात्री को मिलने वाली सारी सुविधाएं नदारद है। बैठने से लेकर शौचालय तक सारी व्यवस्थाएं धड़ाम है। ऐसे में यात्रियों को बस के इंतजार के लिए इन परेशानियां का सामना करना पड़ता है। राजेश शर्मा, यात्री
यात्रियों से सुविधा के नाम पर टिकट में शुल्क लिया जाता है,मगर उन्हें रोडवेज डिपो पर मिलने वाली सुविधा उपलब्ध नहीं होती है। रोडवेज प्रशासन को इस पर ध्यान देना चाहिए। मोहम्मद फरहान, यात्री

रोडवेज डिपो पर यात्रियों के बैठने तक के लिए कोई सुविधा नहीं है। सिर्फ चार बेंच पड़ी हुई है। वहां भी गंदगी की भरमार है। शौचालय भी गंदगी से बदहाल है। ऐसे में यात्री कहां बैठेगा। इसको लेकर अधिकारियों का कोई फोकस नहीं है। - सुमित अग्रवाल, यात्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed