फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Civic Amenities

सीएम ने 75 करोड़ की सड़कों और एक पुल का किया उद्घाटन

Thu, 16 Sep 2021 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
मुख्यमंत्री की वीडियो कांफ्रेंस में मौजूद जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ दलजीत कौर, डीएम पुलकित खरे व अन? - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से 16 सड़कों व एक पुल का शुभारंभ किया। सड़कों व पुल का निर्माण कुल 7580.644 लाख रुपये से कराया जाएगा। सभी सड़कों की लंबाई 123.92 किलोमीटर होगी। मरम्मत के बाद दो सड़कों का लोकार्पण किया गया है।
विज्ञापन

इन सड़कों में विकास खंड बीसलपुर के ग्राम खनका उचिया से रायपुर व विकास खंड पूरनपुर के ग्राम मुझा कला से रुद्रपुर तक की सड़क है। नई सड़कों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों का आवागमन सुगम हो जाएगा। शुभारंभ की गई सड़कों में पूरनपुर खटीमा रोड़ से बूंदीभूड उत्तराखण्ड बॉर्डर तक अनुबंध की धनराशि अनुरक्षण सहित 572.884 लाख, टिकरी मॉफी से पुरैन तक 364.166 लाख रुपये, अमरिया से सिरसा वाया तुमरिया तक 453.408 लाख रुपये, सिमरया ता. महाराजपुर से मुजफ्फरनगर तक 432.568 लाख, भीकमपुर मुडिया भगवन्तपुर रोड से बडेगांव मुडिया ता0 पसगवां रोड वाया दमपुरा 371.745 लाख, पीलीभीत बरेली रोड से शरीफगंज वाया हरचुईया, अड़ासेई 411.339 लाख, अमरिया से परेवा वैश्य वाया करगैना-करगैनी 453.943 लाख, कासिमपुर से उल्लिका वाया मार्ग 333.413 लाख, नवादा महेश से ईटारोडा-टेड़ा लेखराज रोड वाया मूसेपुर जयसिंह 455.795 लाख, मसीत रोड से मुसरहा वाया बर्रामऊ 338.040 लाख, पीलीभीत-पूरनपुर रोड़ से जार कल्लिया 441.903 लाख, मसीत रोड से मुसरहा वाया बर्रामऊ मार्ग पर अमेड़ी नदी के ऊपर स्पान आरसीसी बॉक्स कल्वर्ट पुल का निर्माण कार्य 166.941 लाख, नूरपुर पूरनापुर वाया चांद डांडी 395.729 लाख, पीलीभीत पूरनपुर रोड से सिसइया वाया वस्थना, इग्घरा 385.273 लाख, ड्यूनी डॉम से बिज्टी सितारगंज रोड वाया भदसरा, उडारा 763.903 लाख, खजुरिया से बमनपुरी 737.044 लाख, मझोला बिज्टी सितारगंज रोड किलोमीटर 8 से 10 वाया कुलारा हरदासपुर 502.550 लाख स्वीकृत की गई हैै। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. दलजीत कौर, डीएम पुलकित खरे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed