{"_id":"613e42568ebc3ed1936250ba","slug":"civic-amenities-pilibhit-news-bly4593947159","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात को ड्यूटी पर नहीं पहुंचे रेल कर्मचारी, आरोपी सिपाही को पुलिस चौकी से हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात को ड्यूटी पर नहीं पहुंचे रेल कर्मचारी, आरोपी सिपाही को पुलिस चौकी से हटाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। जीआरपी सिपाही की ओर से की गई मारपीट और हंगामा पर रेलवे के कर्मचारी दहशत के चलते रात को ड्यूटी पर नहीं पहुंचे। महिला पोर्टर ने तो रात को ड्यूटी करने से इनकार कर इसकी सूचना अफसरों को दी है। दूसरे कर्मचारी का कहना है कि रात को ड्यूटी करना खतरे से खाली नहीं है। सुरक्षा में लगाए गए कर्मचारी अभद्रता करे, तो सुरक्षा कौन देगा। एसओ जीआरपी ने रविवार को पुलिस चौकी पहुंचकर घटना की जानकारी जवानों से ली। आरोपी जीआरपी सिपाही को पुलिस चौकी से हटाकर थाने में अटैच कर दिया।
ब्रॉडगेज को लेकर चल रहे अमान परिवर्तन पर पिछले ढाई साल से इंजीनियरिंग विभाग को छोड़कर अन्य दो कर्मचारियों एक महिला पोर्टर और एक प्वाइंट मैन की तैनाती है। स्टेशन पर पुराने स्टेशन मास्टर कक्ष और पार्सल घर में भरे सामान की देखरेख की जिम्मेदारी दोनों कर्मचारियों की है। इसको लेकर बारी-बारी दोनों कर्मचारियों की रात को स्टेशन पर ड्यूटी रहती है। शुक्रवार की रात को नशे में धुत जीआरपी सिपाही और उसके नगर निवासी एक साथी के हंगामा, मारपीट और अभद्रता से दोनों कर्मचारी दहशत में है। इसको लेकर शनिवार रात को कोई कर्मचारी ड्यूटी करने नहीं पहुंचा। महिला पोर्टर का कहना है शुक्रवार रात को पति के साथ स्टेशन परिसर पर होने के बाद भी उससे अभद्रता की गई। रात को ड्यूटी करना खतरे से खाली नहीं है। रात को ड्यूटी न करने को लेकर जानकारी अफसरों को दे दी गई है। दूसरे कर्मचारी का कहना है कि स्टेशन पर आपराधिक घटनाएं रोकने की जिम्मेदारी जीआरपी की है। मगर जब रक्षक ही नशे में टल्ली होकर हंगामा और कर्मचारियों से अभद्रता करे। तब रात को ड्यूटी कैसे की जा सकती है। उधर, मामले को लेकर रविवार को जीआरपी एसओ निपेंद्र कुमार शुक्ल ने जीआरपी चौकी पहुंचकर जांच शुरू की। उन्होंने बताया कि प्रकरण में जांच शुरू की गई है। आरोपी जीआरपी सिपाही को चौकी से हटाकर थाने से अटैच किया गया है। उधर, सिपाही के साथ नशे में टल्ली होकर स्टेशन पर गाली-गलौज कर हंगामा करने वाले नगर के युवक पर कार्रवाई न होने से कर्मचारियों में रोष है।
गार्ड के साथ मारपीट सहित पूरी घटना की जानकारी मंडल स्तरीय अफसरों को दे दी गई है। कार्रवाई में सिपाही को हटाया भी गया है। सिपाही ने लिखित माफीनामा भी दिया है। उनका उदेश्य विभाग हित में काम हो। जो कर्मचारी जिस जिम्मेदारी के लिए लगाए गए उसको पूरा करे। - संजय सिंह, सहायक प्रबंधक आरवीएनएल
विज्ञापन
कर्मचारी ड्यूटी कर रहे है। दो कर्मचारियों में एक कर्मचारी परीक्षा देने रविवार को बरेली गया था। कर्मचारियों की जिस समय सारणी से क्रम बार ड्यूटी लगाई गई है। करेंगे।
- संतोष कुमार, यातायात निरीक्षक