{"_id":"6138bb6c8ebc3ef2c071349b","slug":"civic-amenities-pilibhit-news-bly458901231","type":"story","status":"publish","title_hn":"केसीसी के नाम पर रिश्वत लेने के आरोपी को पकड़ा, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केसीसी के नाम पर रिश्वत लेने के आरोपी को पकड़ा, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। जहानाबाद स्थित एक बैंक में रिन्यूवल के नाम पर अवैध वसूली की शिकायत हुई थी। मामले की ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नुपूर गोयल ने गोपनीय जांच की थी। साथ ही बैंक पर पहुंचकर दलाल को पकड़ा। जांच में दलाल द्वारा रिश्वत लेने का मामला सही पाया। शाखा प्रबंधक की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मुकेेश कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की है।
जहानाबाद स्थित स्टेट बैंक में एक युवक केसीसी रिन्यूवल के नाम पर लोगों से अवैध वसूली कर रहा था। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने डीएम से की थी। इस पर डीएम पुलकित खरे ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट से गोपनीय जांच करने के निर्देश दिए थे। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने गोपनीय जांच की और मंगलवार को बैंक पहुंचकर लोगों से पूछताछ की। इस दौरान मुकेश कुमार पर केसीसी बनवाने व रिन्यूवल के नाम पर अवैध वसूली का मामला सही निकला। आरोपी साहूकारों के माध्यम से पैसा लेकर रिन्यूवल कराने के बाद सब्सिडी में हिस्सा लेता था। बैंक में काम को लेकर मैनेजर ने बताया कि मुकेश कुमार बैंक में चाय बनाने का कार्य कई वर्षों से कर रहा है। निजी रूप से काम करने का मानदेय उस 2400 रुपये दिए जाते हैं। अवैध वसूली की जानकारी की जानकारी नहीं है। इस पर मैनेजर को कारण बताओ नोटिस दिया गया है। बैंक मैनेजर सुनील कुमार की तहरीर पर जहानाबाद के गांव गौनेरा निवासी मुकेश कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।