फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Civic Amenities

छूटे परिवारों का आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए आज से चलेगा अभियान

Mon, 26 Jul 2021 12:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
पीलीभीत। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (आयुष्मान भारत) एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना से आच्छादित आयुष्मान कार्ड विहीन परिवारों को कार्ड उपलब्ध कराने के लिए अभियान चलाया जाएगा। 26 जुलाई से नौ अगस्त तक प्रस्तावित इस पखवाड़े के दौरान गांव और शहर में कैंप लगाकर छूटे परिवारों का कार्ड बनवाकर उन्हें लाभान्वित कराया जाएगा। सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश में योजना से आच्छादित 57 प्रतिशत परिवार ऐसे हैं, जिनके एक भी सदस्य के पास आयुष्मान कार्ड उपलब्ध नहीं है। जिले में 80 हजार परिवार के पास एक भी कार्ड मौजूद नहीं है। जिले में 93 हजार परिवारों के आयुष्मान कार्ड जारी हो चुके है। जिनके उन्हें लाभ मिल रहा है। प्रदेश सरकार ने 26 जुलाई से आयुष्मान पखवाड़ा चलाए जाने का निर्णय लिया है। इसके लिए जिला अस्पताल और ग्राम पंचायतों में कैंप चलेंगे। लक्षित परिवारों को योजना के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें आयुष्मान कैंप तक लाने व परिवार के ज्यादा से ज्यादा लोगों का कार्ड बनवाने का प्रयास किया जाएगा। अभियान में ऐसे परिवारों को लक्षित किया जाएगा, जिनके पास एक भी कार्ड नहीं है। कार्ड बनाने के लिए पात्र लाभार्थियों को राशन कार्ड, आधार कार्ड लाना आवश्यक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed