{"_id":"60fb0a188ebc3e585446afc5","slug":"civic-amenities-pilibhit-news-bly4540995103","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन लापरवाह रोजगार सेवकों की सेवा समाप्ति के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन लापरवाह रोजगार सेवकों की सेवा समाप्ति के निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। समीक्षा बैठक में तीन रोजगार सेवकों की कार्य प्रगति शून्य मिलने पर तीनों की सेवा समाप्ति का निर्देश दिया गया। अन्य रोजगार सेवकों को अंतिम नोटिस जारी किया गया है।
मरौरी ब्लॉक सभागार में शुक्रवार को डीसी मनरेगा मृणाल सिंह और बीडीओ बृजेश कुमार गौतम ने रोजगार सेवकों के कार्यों की समीक्षा की। दस रोजगार सेवकों के कार्यों की स्थिति काफी खराब मिली। कार्य प्रगति शून्य मिलने पर डीसी मनरेगा ने तीनों रोजगार सेवकों की सेवा समाप्त करने के निर्देश दिए है। बीडीओ ने बताया कि समीक्षा बैठक के दौरान भिलैया गांव खेड़ा, फुलहर, सिरसा, सिरसा सरदाह, बिठौरा खुर्द, बिलगवां, कैम, भूड़ा सरैदा, मंगदपुर, खाग, औरैया के रोजगार सेवकों की कार्य प्रगति काफी खराब पाई गई। इसमें सिरसा सरदाह, औरेया, बिठौरा खुर्द की कार्य प्रगति शून्य पाई गई है। इन तीनों गांवों के रोजगार सेवकों की सेवा समाप्त करने की तैयारी शुरू कर दी है। बाकी रोजगार सेवकों को अंतिम नोटिस दिया गया है। इसके बाद भी सुधार नहीं आया तो उनकी भी सेवा समाप्त कर दी जाएगी।