{"_id":"60e4a2138ebc3ec308143aa2","slug":"civic-amenities-pilibhit-news-bly4522761200","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान न होने पर किसानों में रोष, धरना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान न होने पर किसानों में रोष, धरना शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं ने बकाया गन्ना मूल्य का ब्याज सहित भुगतान न होने पर मंगलवार से चीनी मिल गेट पर धरना शुरू कर दिया। शीघ्र भुगतान न होने पर लखनऊ पहुंचकर गन्ना आयुक्त के घेराव की चेतावनी दी गई।
किसान मजदूर मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक वीएम सिंह के आह्वान पर किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं ने गन्ना किसानों की समस्याओं के विरोध में चीनी गेट पर पहुंचकर धरना शुरू कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि किसानों को वर्ष 2011 से देर से हुए बकाया गन्ना मूल्य के भुगतान का अब तक ब्याज नहीं दिया गया है। पिछले चार सालों से गन्ना का मूल्य नहीं बढ़ाया गया, जबकि लागत लगातार बढ़ती जा रही है। प्रदर्शनकारियों ने 2011 से देर से हुए बकाया गन्ना मूल्य का ब्याज का भुगतान कराने, बकाया गन्ना मूल्य का शीघ्र भुगतान करने, गन्ना मूल्य 450 रुपये करने, कर्ज पर किसानों की आरसी वापस करने, चीनी मिल की पेराई क्षमता बढ़वाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने मांगें पूरी न होने तक 11 जुलाई तक चीनी मिल गेट पर धरना प्रदर्शन करने और इसके बाद लखनऊ पहुंचकर गन्ना आयुक्त के घेराव की चेतावनी दी। धरना स्थल पहुंचे चीनी मिल जीएम ने गन्ना मूल्य भुगतान लगातार करने और बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान भी शीघ्र कराने का आश्वासन दिया। मगर प्रदर्शनकारियों ने सभी मांगे पूरी न होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी। प्रदर्शन करने वालों में कुलवीर सिंह, जैनेंद्र सिंह, मनजीत सिंह, हरदेव सिंह, सेवाराम, कुलविंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह, धर्मसिंह आदि थे।
बरखेड़ा में किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं ने बरखेड़ा में भी बजाज हिंदुस्तान चीनी मिल गेट पर मंगलवार को धरना शुरू कर दिया। मांगे पूरी न होने पर आगे आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। धरना देने वालों में नत्थूलाल गंगवार, महेंद्र गंगवार, फूलचंद, वीरेंद्र गंगवार, बंटू आदि थे।
विज्ञापन
किसान मजदूर संगठन ने दिया धरना
बीसलपुर में किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं ने गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर मंगलवार से धरना शुरू किया। गन्ना समिति परिसर में पहुंचकर पहले दिन मंडल संयोजक गुल्लू पहलवान, जिला महामंत्री सुभाष गंगवार, राजेश कुमार, सूर्यप्रकाश, राजेंद्र कुमार, जगदीश चंद्र, राजीव कुमार, छोटेलाल, वीरपाल, सुरेंद्र कुमार रामपाल आदि कार्यकर्ताओं ने धरना शुरू किया। उनका कहना था कि यह धरना नौ जुलाई तक जारी रहेगा। धरना अवशेष गन्ना मूल्य भुगतान ब्याज समेत दिलाए जाने, गन्ना विभाग की गोदामों पर खाद की उपलब्धता सुनिश्चित कराने, गन्ना किसानों को गन्ना गोदामों पर अच्छी गुणवत्ता के कृषि यंत्र दिलवाने आदि मांगों को लेकर है। इस लड़ाई को मजबूती से लड़ा जाएगा।