{"_id":"60e4a15f8ebc3ec234709861","slug":"civic-amenities-pilibhit-news-bly4522754140","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पहुंचा 100 के पार, आमजन बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल पहुंचा 100 के पार, आमजन बेहाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। डीजल पेट्रोल पर बढ़ती महंगाई से लोग बेहाल है। बढ़ती कीमतों से सभी सेक्टर में महंगाई बढ़ने लगी है। एक्स्ट्रा प्रीमियम पेट्रोल के दाम सौ से ज्यादा गए, वहीं सादा पेट्रोल सौ के करीब पहुंच गया है।। डीजल के दाम 90 के पार हो गए हैं। इससे लोगों को अपना बजट बिगड़ने से चिंता है।
पिछले साल कोरोना संक्रमण फैलने पर लगे लॉकडाउन ने लोगों को काम धंधा चौपट कर दिया था। हालांकि महंगाई नियंत्रित रही थी। कोरोना की दूसरी लहर आने के बाद लोग काम धंधे को परेशान हो गए। अब दिन पर दिन महंगाई बढ़ती जा रही है। महंगाई की सबसे ज्यादा मार पेट्रोल और डीजल पर पड़ी है। 25 जून को एक्स्ट्रा प्रीमियम पेट्रोल 99.62, सादा पेट्रोल 96.34 और डीजल 89.92 रुपये था। वहीं 30 जून को एक्स्ट्रा प्रीमियम पेट्रोल 100.36, सादा पेट्रोल 96.34 और डीजल 89.92 रुपये हो गया। महंगाई का दंश यहां भी नहीं रुका। छह जुलाई को एक्स्ट्रा प्रीमियम की कीमत 101.38, सादा पेट्रोल 97.36, डीजल 90.08 रुपये प्रति लीटर हो गया है। लोगों का कहना है कि पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों से अन्य सामान की महंगाई बढ़ रही है। इससे आर्थिक संकट का दौरान शुरू होने वाला है। ऐसे में सरकार इस महंगाई को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए।