फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Civic Amenities

पूरनपुर में स्टेशन चौराहे और सिरसा चौराहे का होगा सौंदर्यीकरण

Sun, 20 Jun 2021 05:32 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 05:32 PM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
पूरनपुर। नगर के स्टेशन चौराहे और सिरसा चौराहे का सौंदर्यीकरण होगा। इससे जर्जर सिरसा रोड पर जलभराव से निजात मिलेगी। लाइनपार के लोगों के आवागमन के लिए अंडरपास बनवाने को प्रयास होगा। डीएम ने शनिवार को विधायक के साथ निरीक्षण कर अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की। जल्द इस पर काम शुरू कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

रेलवे के अमान परिवर्तन में लाइनपार और अहमदनगर के लोगों को आवागमन की समस्या पर लोगों ने डीएम को ज्ञापन सौंपे थे। इस पर विधायक बाबूराम पासवान को साथ लेकर डीएम पुलकित खरे ने शनिवार को शेरपुर रेलवे क्रॉसिंग का निरीक्षण किया। अहमदनगर के लोगों की आवागमन समस्या को लेकर नाले के ऊपर मजबूत स्लिप डलवाने के निर्देश एसडीएम राजेंद्र प्रसाद को दिए। ताकि लोग नाले के ऊपर से पैदल आवागमन कर सकें। स्टेशन के सामने के लोगों की आवागमन की समस्या पर पूर्व में गठित टीम से रिपोर्ट लेने के बाद समाधान कराने का आश्वासन दिया। स्टेशन और सिरसा चौराहे के निरीक्षण के दौरान एसडीएम को अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी और नगरपालिका ईओ को मौके पर बुलाकर तैयारी करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि सौंदर्यीकरण का काम अगले सप्ताह तक शुरू होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed