फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Civic Amenities

बगैर तलाक रचा रहे थे दूसरी शादी, पुलिस ने रुकवाई

Tue, 25 May 2021 12:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
पूरनपुर। दहेज उत्पीड़न का मामला कोर्ट में विचाराधीन होने के बाद पहली पत्नी को तलाक दिए बिना दूसरी शादी की सूचना पर पुलिस ने एक बरात घर में दबिश दी। पुलिस ने शादी को रुकवा दिया और दूल्हे को हिरासत में लेकर कोतवाली आई। हालांकि बाद में चेतावनी देकर छोड़ दिया। पुलिस की दबिश पड़ते ही बराती खिसक गए थे।
विज्ञापन

बारादरी बरेली के दुर्गानगर कॉलोनी निवासी भूदेव सिंह की पुत्री सुमन सिंह ने बताया कि उसकी शादी 28 नवंबर 2012 को शाहजहांपुर के थाना सदर बाजार के मोहल्ला हुंडाल खेल सिंह निवासी एक व्यक्ति से हुई थी। शादी के कुछ माह बाद दहेज में आठ लाख रुपये की मांग की गई। मांग पूरी न होने पर उसे अगस्त 2019 में घर से निकाल दिया गया। 31 अगस्त 2019 को महिला थाना बरेली में ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी, जोकि कोर्ट में विचाराधीन है। आरोप लगाया कि बिना तलाक दिए उसका पति पूरनपुर नगर की एक युवती से शादी कर रहा है। सोमवार को पूरनपुर के ब्लॉक रोड स्थित बरात घर में अपराह्न को शादी हो रही थी। इसकी शिकायत उसने पुलिस से की। पुलिस ने मौके पर दबिश दी और शादी को रुकवा दिया। पुलिस के पहुंचने पर पकड़े जाने के डर से बराती तो भाग गए। दूल्हा को पुलिस कोतवाली लाई। कोतवाल हरीश वर्धन सिंह ने बताया कि मामला कोर्ट में विचाराधीन है। इस पर सुमन को कोर्ट जाने की सलाह दी गई। दूल्हे को हिदायत देकर छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed