{"_id":"60636a748ebc3ec79e7bbebd","slug":"civic-amenities-pilibhit-news-bly44233382","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी से 13 बीघा गेहूं जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी से 13 बीघा गेहूं जला
विज्ञापन
जहानाबाद (पीलीभीत)। खेत के ऊपर से गुजर रही पावर कॉरपोरेशन की हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी से गेहूं के खेत में आग लग गई। आग की लपटें देख जमा हुए ग्रामीणों ने मशक्कत कर एक घंटे में काबू किया। इस दौरान तीन किसानों का तेरह बीघा गेहूं जल गया। हादसे की सूचना दमकल टीम को नहीं दी गई थी।
जहानाबाद थाना क्षेत्र के परेवा वैश्य गांव निवासी नवी शेर खां, उवैस खान और ताबिश ने बताया कि उनके खेत पड़ोस में हैं। खेतों के ऊपर से बिजली की हाईटेंशन लाइन गुजरी हुई है। तीनों के खेत में गेहूं लगा हुआ है। सोमवार शाम करीब बजे तारों से निकली चिंगारी से पहले नवी शेर खां के खेत में आग लगी। कुछ ही देर में आग बढ़ती चली गई और पड़ोस के दोनों खेतों को भी चपेट में ले लिया। आग की लपटें और धुआं उठने पर गांव के लोगों को हादसे की जानकारी हुई। इस पर शोर मच गया। कुछ ही देर में पीड़ित समेत अन्य ग्रामीण जमा हो गए। ट्रैक्टरों, रेत और पानी की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। करीब एक घंटे तक ग्रामीण जुटे रहे, तब जाकर आग पर काबू किया जा सका। बताया कि हादसे में ताबिश का छह बीघा, उवैस का तीन बीघा और नवी शेर का चार बीघा में खड़ी गेहूं की फसल जल गई।