फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Civic Amenities

रोजगार मेले में 312 बेरोजगारों को मिली नौकरी तो खिल उठे चेहरे

Thu, 25 Mar 2021 12:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
पीलीभीत। प्रदेश सरकार के चार साल होने के उपलक्ष्य में प्रशासन द्वारा बुधवार को बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए आईटीआई कॉलेज परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें 597 बेरोजगारों ने साक्षात्कार दिया। 312 अभ्यर्थियों को आठ कंपनियों के प्रतिधिनियों ने योग्य पाया। इसके बाद सीडीओ ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बांटे।
विज्ञापन

डीएम पुलकित खरे के निर्देश पर सेवायोजन विभाग, आईटीआई कॉलेज और कौशल विकास मिशन ने संयुक्त रूप से बुधवार को रोजगार मेले का आयोजन किया। इसमें आठ कंपनियों के प्रतिनिधि अभ्यर्थियों के साक्षात्कार के लिए मौजूद रहे। साक्षात्कार प्रक्रिया आठ काउंटरों पर हुई। मेले में जिले से 597 अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार के लिए आवेदन किया था। साक्षात्कार प्रक्रिया सुबह दस बजे से शुरू हो गई थी। इसके बाद अभ्यर्थियों को उनकी इच्छानुसार कंपनी के काउंटर पर साक्षात्कार के लिए भेज दिया गया। करीब तीन बजे तक चली साक्षात्कार प्रक्रिया में 312 अभ्यर्थियों का चयन हुआ। बाकी अभ्यर्थी साक्षात्कार प्रक्रिया में सफल नहीं हो सके। साक्षात्कार प्रक्रिया पूरी होने के बाद मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत श्रीवास्तव ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस मौके पर जिला समन्वयक नरेंद्र यादव, आईटीआई प्रधानाचार्य अनिल वर्मा, जिला सेवायोजन अधिकारी विवेक कुमार शुक्ला की देख रेख में मेला संपन्न हुआ।
विज्ञापन

रोजगार मेले में साक्षात्कार के लिए आवेदन किया है। पहली बार मेले में आए है। पहले कभी साक्षात्कार भी नहीं दिया। यदि नौकरी मिलती है तो खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। - शौर्य यादव ठेका चौकी
विज्ञापन
विज्ञापन

नौकरी के लिए अच्छा अवसर
युवाओं को रोजगार देने के लिए ऐसे मेलों का आयोजन अच्छा है। इसमें साक्षात्कार का अनुभव भी मिलता है। बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए सरकार का यह कदम सराहनीय है। - ओमकार रेलवे कॉलोनी
गांव में पिता मजदूरी करते है। सभी भाई बहन पढ़ाई करते है। इससे आर्थिक मजबूती नहीं है। इस मेले में नौकरी मिलती है तो पिता का सहारा बन सकती हूं। परिसर का भी अच्छे से ख्याल रख सकते है।- राईना, पौटा कलां

एमए में द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रही हूं। एक दिन पहले रोजगार मेले की जानकारी हुई थी। इस मेले में नौकरी मिलती है तो आत्मनिर्भर होकर पढ़ाई कर सकती हूं। नहीं मिली तो साक्षात्कार का अनुभव हो जाएगा। सीबा, पौटा कलां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed