{"_id":"6054ecef8ebc3ee646386dd8","slug":"civic-amenities-pilibhit-news-bly441198113","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य कर्मी पर शारीरिक शोषण करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य कर्मी पर शारीरिक शोषण करने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर (पीलीभीत)। सीएचसी के पर तैनात एक स्वास्थ्य कर्मी पर महिला कर्मचारियों का शारीरिक शोषण और भ्रष्टाचार करने का आरोप है। सोशल मीडिया पर मामला वायरल होने पर हिंदुवादी संगठनों ने सीएमओ से शिकायत की। सीएमओ ने मामले की शिकायत एमओआईसी को दे दी है।
एक महिला कर्मचारी ने डीएम को दिए शिकायती पत्र में बताया कि सीएचसी पूरनपुर में कार्यरत एक स्वास्थ्य कर्मी मनमाने ढंग से काम करता है। आरोप है कि वह एक समुदाय की महिलाओं को प्रताड़ित कर उनका शारीरिक और मानसिक शोषण करता है। आरोपी कर्मचारी ने काम के बहाने शिकायतकर्ता को भी कई बार मोबाइल पर मेसेज भेजे। विरोध करने पर अभद्रता की और शोषण करने की कोशिश की। इससे पहले अमरिया में तैनाती के दौरान आरोपी कर्मचारी ने ऐसा घिनौना काम किया था। वहां उसके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हुई थी।
सीएचसी में तमाम तरीके से घपलेबाजी करने का भी आरोप है। आरोप है कि स्वास्थ्य कर्मी जिहादी मानसिकता रखकर महिलाओं का शोषण कर रहा है। शुक्रवार को यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो हिंदूवादी नेताओं ने सीएमओ से आरोपी स्वास्थ्य कर्मी पर कार्रवाई करने को कहा। सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल ने बताया कि मामले की शिकायत उनसे नहीं की गई है। अन्य लोगों से जानकारी मिलने पर एमओआईसी को जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।