{"_id":"6026cca48ebc3ee97f58e862","slug":"civic-amenities-pilibhit-news-bly437042784","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह बादल, दोपहर बाद छाई धुंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह बादल, दोपहर बाद छाई धुंध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। एक बार फिर मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। कई दिनों से धूप खिल रही थी, मगर शुक्रवार को बादल छा गए। दोपहर में हल्की धूप निकली लेकिन कुछ ही देर में धुंध छा गई। इससे धूप का असर न के बराबर ही रहा। हवा चलने से ठंडक बढ़ गई। हालांकि गलन नहीं थी। इससे मौसम में हुए बदलाव से लोगों को ज्यादा परेशानी नहीं हुई।
करीब दस दिन से मौसम सुहावना बना हुआ था। दोपहर मेें तेज धूप खिल रही थी। इससे लोगों को भी सर्दी से राहत मिल रही थी। मगर बदलाव के आसार बने हुए थे। शुक्रवार को ऐसा हुआ भी। सुबह से बादल छाए रहे। दोपहर में हल्की धूप निकली। आठ किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलती रही। तापमान में भी बीते दिन की अपेक्षा एक डिग्री सेल्सियस की कमी आई। अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बादलों के बीच हल्की धूप से ठंडक तो बढ़ी, मगर गलन का असर नहीं था। दोपहर बाद कुछ धुंध भी दिखाई दी। सड़कों पर चहलकदमी आम दिनों की तरह रही। फिलहाल आने वाले दिनों में मौसम साफ होने के आसार हैं।