फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Civic Amenities

लाउडस्पीकर से बताएंगे हम कूड़ा लेने आए हैं

Fri, 28 Aug 2020 02:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 02:01 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
पीलीभीत। कूड़ा के फैलाव को रोकने के लिए डलावघर बनाने के निर्णय के बाद नगरपालिका शुक्रवार से एक नई पहल करने जा रही है। अब नगरपालिका की टीमें पांच मोहल्लों में जाकर घरों से डिब्बों में रखा कूड़ा खुद ले जाएंगी। इसके लिए दस लोगों की टीम बनाई गई है। नगरपालिका की टीम घरों के पास जाकर लाउडस्पीकर से जानकारी देकर लोगों से कूड़ा एकत्र करेंगी। इसमें गीला और सूखा कूड़ा अलग रखने के लिए ठेली भी साथ रहेगी। अगर योजना सफल रही तो समस्त वार्ड में इसे लागू किया जाएगा।
विज्ञापन

स्वच्छता सर्वेक्षण में फजीहत होने के बाद अब नगरपालिका के अधिकारी हर हाल में फटकार से बचने के लिए जागरूक दिखाई दे रहे हैं। इसके लिए अलग अलग प्रयोग कर शहर को साफ बनाने की कवायद चल रही है। इसी को देखते हुए आनन फानन में जहां सात डलावघर बनाने का काम शुरू किया गया है, वहीं अब दूसरा प्रयोग घर घर जाकर कूड़ा एकत्र करने का किया जाएगा। पायलट प्रोजेक्ट के तहत इसे शुक्रवार से आरंभ किया जाएगा। इसमें अभी शहर के पांच वार्ड वार्ड नंबर पांच (भूरे खां), वार्ड छह (सुनगढ़ी), सात नंबर (निरंजनकुंज), आठ नंबर (आवास विकास कॉलोनी) और नौ नंबर (बल्लभनगगर नई बस्ती) को शामिल किया गया। इसका प्रारंभ पालिकाध्यक्ष और ईओ द्वारा किया जाएगा। स्वच्छता की इस कवायद में नगरपालिका की 10 टीमों को लगाया गया है। इसमें दस ठेली भी शामिल की गई हैं। सभी ठेली में एनाउंसमेंट करने के लिए लाउडस्पीकर भी लगाया गया है। सुबह के समय टीम दरवाजे पर जाकर एनाउंसमेंट करेंगी। फिर घरों से अलग अलग गीला और सूखा कूड़ा एकत्र किया जाएगा। स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्व्यक शोभित कुमार ने बताया कि अभी पांच वार्ड में इस प्रोजेक्ट को शुरू किया जा रहा। प्रयोग सफल रहा तो उसे पूरे शहर में चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed