फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Civic Amenities

पुलिस ने हिरासत में लिया संदिग्ध, रिश्तेदार ने कर दिया हंगामा

Tue, 24 Sep 2019 01:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
पीलीभीत। अमन हत्याकांड में पुलिस नामजद आरोपी उसकी चाची से पूछताछ के बाद एक अन्य संदिग्ध को हिरासत में लेने के बाद पुलिस का विरोध हो गया। संदिग्ध के रिश्तेदार भाजपा नेता ने थाने पहुंचकर पुलिस पर आरोप लगाना शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस को बैकफुट पर आ गई। विरोध के चलते पुलिस ने संदिग्ध को छोड़ दिया गया। उससे पूछताछ भी पूरी नहीं हो सकी।
विज्ञापन

सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के पिपरा वाले नंबर दो गांव निवासी बनवारी लाल के 19 वर्षीय पुत्र अमन की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। 27 अगस्त की शाम उसका शव अपने चाचा चंद्रिका प्रसाद के मकान में मिला था। पिता ने मृतक की चाची गीता देवी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस घटना की पड़ताल कर रही है। नामजद हत्या आरोपी महिला से कई बार पुलिस पूछताछ कर चुकी है। कई दिनों से एक अन्य करीबी का नाम संदिग्ध के तौर पर सामने आ रहा था। सोमवार को पुलिस ने संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। तभी उसके रिश्तेदार और भाजपा के एक नेता साथियों संग थाने जा पहुंचे। उन्होंने सुनगढ़ी पुलिस पर मारपीट करने और फर्जी तरीके से फंसाने का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया, जिससे पुलिस ढीली पड़ गई। पुलिस का कहना था कि संदिग्ध को पूछताछ के लिए लाया गया है। बिना साक्ष्य किसी को जेल नहीं भेजा जाएगा। हालांकि दबाव में कुछ देर बाद ही पुलिस ने संदिग्ध को छोड़ दिया। इंस्पेक्टर सुनगढ़ी जय कुमार का कहना था कि किसी तरह की मारपीट नहीं की गई केवल पूछताछ की जा रही थी। उधर, एसपी मनोज कुमार सोनकर ने बताया कि अमन की हत्या के मामले कार्रवाई अंतिम चरण में है। पूछताछ के लिए नामजद आरोपी और एक अन्य व्यक्ति को थाने लाया गया था। किसी तरह का दबाव पुलिस पर नहीं है। घटना का साक्ष्य के आधार पर जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed