फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Civic Amenities

साहब! लाखों खर्च करने के बाद भी लगा महीना..अब फिर हाथी बन गए मुसीबत

Mon, 23 Sep 2019 01:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
पीलीभीत। शारदा नदी के पार नेपाली हाथियों का उत्पात बढ़ता जा रहा है। उनके स्वभाव को देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि समय रहते अगर इनको काबू में नहीं लाया गया तो बड़ी मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है। अभी कुछ माह पहले ही रास्ता भटककर टाइगर रिजर्व के रास्ते बरेली और रामपुर की सीमा में पहुंचे दो नेपाली हाथियों ने आतंक मचा दिया था। उनको वापस करने में शासन स्तर से लाखों रुपये खर्च किए गए थे। एक माह तक चले उत्पात के बाद उनको बमुश्किल कब्जे में किया जा सका और फिर वापसी की गई थी।
विज्ञापन

टाइगर रिजर्व की बराही रेंज के अंतर्गत एक समय ऐसा था कि नेपाल सीमा तक साल के हरे भरे जंगल हुआ करते थे। खुली सीमा होने के चलते नेपाल के गैंडे, हाथी सहित अन्य वन्यजीव शारदा नदी के पार खुले रुप से विचरण करते थे। कॉरिडोर होने के कारण कई दिन तक क्षेत्र में वन्यजीव शरण लिए रहते थे। इधर, समय के साथ-साथ वन भूमि खेती में तब्दील हो गई और हाथियों का कॉरिडोर समाप्त हो गया। ऐसे में हाथी तो पहले की तरह अभी भी आ रहे हैं, लेकिन उनको कॉरिडोर नहीं मिल रहा। उनके लिए मात्र लग्गा भग्गा का जंगल बचा है। यही वजह है कि वह रात होते ही जंगल से बाहर निकलकर ढकिया ताल्लुके महाराजपुर, गोरख डिब्बी गांव की सीमा में पहुंच रहे हैं और उत्पात मचा रहे हैं। इस बार भी रोकथाम के नाम पर वन विभाग औपचारिकता निभा रहा है। बीती रात तो हाथियों ने किसानों की झोपड़ियां, अनाज व सौर ऊर्जा की प्लेटों को तहस नहस कर दिया। अब अगर ये हाथी भी भटककर जिले के बाहर अन्य जगहों पर पहुंच गए तो फिर से लाखों खर्च कर हल्ला मचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed