{"_id":"5d80d11c8ebc3e013c6cb1ed","slug":"civic-amenities-pilibhit-news-bly3764876118","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन से बिजली नहीं मिलने पर ग्रामीण भड़के, किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन से बिजली नहीं मिलने पर ग्रामीण भड़के, किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माधोटांडा। दो दिन से बिजली नहीं मिलने से रमनगरा के ग्रामीण परेशान हैं। वहीं बिजली उपकेंद्र पर कर्मचारी नहीं मिलने से समस्या भी नहीं सुनी जा रही है। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने गांव के मुख्य चौराहा पर बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने जिला प्रशासन से बिजली व्यवस्था सुचारु करने की मांग की है।
कलीनगर तहसील क्षेत्र के ग्राम रमनगरा में स्थित विद्युत उपकेंद्र से नलडेंगा, गभिया सहराई, महाराजपुर समेत आधा दर्जन गांवों में बिजली की सप्लाई दी जाती है। ग्रामीणों का आरोप है कि दो दिन पूर्व से रमनगरा समेत गांवों में बिजली पूरी तरह बंद है। उपभोक्ता दिन तो काट रहे हैं, लेकिन रात होते ही उनकी बेचैनी बढ़ रही है। वहीं बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। आरोप है कि समस्या की वजह जानने उपकेंद्र जाए भी तो वहां कोई कर्मचारी मौजूद नहीं मिलता है। उच्च अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी स्थिति में कोई सुधार नहीं हो सका है। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने रमनगरा गांव के मुख्य चौराहे पर बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने जिला प्रशासन से बिजली व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है। प्रदर्शनकारियों में अशोक, धीरेंद्र, बिल्लू राजभर, भूदेव जयंत, संजय प्रकाश, रामेंद्र समेत ग्रामीण मौजूद रहे।