फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Civic Amenities

शारदा से वन भूमि के कटान की हकीकत परखने पहुंचे डीएफओ

Tue, 17 Sep 2019 07:02 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2019 07:02 PM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
पीलीभीत। बारिश के अंतिम चरण में तबाही मचा रही शारदा नदी ने ट्रांस शारदा क्षेत्र के राहुलनगर गांव को अपने निशाने ले रखा है। सैकड़ों एकड़ कृषि भूमि के साथ आबादी क्षेत्र का नदी लगातार कटान कर रही है। वहीं इस क्षेत्र में हरीपुर रेंज के जंगल की सीमा भी पड़ती है। नदी वन भूमि के साथ जंगल का भी कटान कर रही है। सोमवार शाम टाइगर रिजर्व के डीएफओ नवीन खंडेलवाल ने चंदिया हजारा क्षेत्र का दौरा किया। वन भूमि के कटान की स्थिति को देखने के बाद एसडीओ पूरनपुर को नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए। इसके अलावा जंगल को बचाने के लिए भी रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन

वैसे तो हर साल बारिश के मौसम के दौरान शारदा नदी जनपद सीमा में कटान कर किसानों को बर्बाद करती आ रही है। इसमें शारदा डैम के सामने व ट्रांस शारदा क्षेत्र शामिल हैं, लेकिन इस बार बारिश के अंतिम दौर में नदी ने पिछले कई दिनों से ट्रांस शारदा क्षेत्र को अपने निशाने में ले लिया है। यहां राहुलनगर गांव की सीमा में नदी कृषि भूमि के साथ आबादी क्षेत्र का जमकर कटान कर रही है। वहीं इस इलाके में ही हरीपुर रेंज का वन क्षेत्र भी पड़ता है। जिसके चलते नदी वन भूमि के साथ जंगल क्षेत्र का भी कटान कर रही है। साल समेत अन्य पेड़ भी नदी में समा रहे है। इधर सोमवार शाम टाइगर रिजर्व के डीएफओ नवीन खंडेलवाल ने स्टाफ के साथ कटान क्षेत्र का दौरा किया और अफसरों को नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीओ प्रवीण खरे भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


कटान रोकने को बांधे जा रहे पेड़
शारदा नदी कटान के चलते जंगल को भी नुकसान पहुंचा रही है। एक के बाद एक बेशकीमती पेड़ नदी में समा रहे हैं। इधर, कटान के चलते वन भूमि के साथ रोजाना बड़ी संख्या में पेड़ों को नदी अपने आगोश में ले रही है। कटान रोकने के लिए पेड़ों को आपस में बांधने के डीएफओ ने निर्देश दिए हैं। इसके बाद वनकर्मियों ने तारों से सहारे पेड़ों को आपस में बांधने का कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अफसरों के निर्देश पर वन भूमि के कटान का आकलन शुरू कर दिया गया है। वहीं जंगल को सुरक्षित रखने के लिए पेड़ों को तार के सहारे दूसरे पेड़ों से बाधा जा रहा है। इसका कार्य भी शुरू कर दिया गया है।
- प्रवीण खरे, एसडीओ, पूरनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed