फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Civic Amenities

राहुलनगर में आबादी की ओर तेजी से शुरू हुआ भू-कटान

Sat, 14 Sep 2019 02:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2019 02:26 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
पूरनपुर। शारदा नदी का रुख एक बार फिर राहुलनगर की आबादी की तरफ है। यहां पर कटान तेज हो गया है। इसमें गांव के समीप कराए गए कार्यों में कुछ काम नदी में भी समा गए। नदी भूकटान करती हुई गांव निवासी तेरस, गामा, गुड्डू, माधौ के घरों के पास पहुंच गई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को शारदा नदी का जलस्तर काफी कम था। तब नदी भूकटान धीमी गति से कर रही थी। शुक्रवार सुबह जलस्तर कम होने पर नदी ने तेजी से भूकटान शुरू कर दिया। जिसके बाद राहुलनगर आबादी की ओर तेजी से भूकटान शुरू हो गया। गांव में कराए गए बचाव कार्य भी इसमें नहीं बच पाए। नदी गांव निवासी तेरस, गामा, गुड्डू के घरों की ओर कटान करती हुई बढ़ रही है। चूंकि इन चारों के घर पहले से ही नदी के मुहाने पर थे, इसलिए घरों का सामान एक दिन पहले ही निकाल लिया गया था। शुक्रवार को घरों को तोड़ने का क्रम शुरू हुआ। आबादी की ओर फिर से तेजी से हुए भूकटान पर गांव के लोगों में दहशत है। एसडीएम चंद्रभानु सिंह शुक्रवार को भी गांव में मौजूद रहे। गांव निवासी और भाकपा माले नेता देवाशीष राय आदि का कहना है कि नदी में या तो पानी अधिक छोड़ा जाए या फिर नदी में इतना कम पानी रखा जाए। ताकि नदी भूकटान न कर सके।
विज्ञापन


बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा न मिलने पर रोष
सपा कार्यकर्ताओं की बैठक में राहुलनगर के बाढ़ पीड़ितों को अब तक मुआवजा न मिलने पर रोष व्यक्त किया गया। बैठक में कहा गया कि शारदा नदी राहुलनगर में तबाही मचा रही है। सैकड़ों एकड़ कृषि भूमि नदी में समा चुकी है। एक दर्जन लोगों के घर नदी ने लील लिए। बैठक में तौफीक अहमद कादरी, महेश आजाद, नुसरत परवीन, शाहिद हुसैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शारदा का जलस्तर बढ़ने, घटने से भूकटान होता है। नदी में बनबसा बैराज से 80 हजार क्यूसेक से अधिक पानी पास हुआ। इससे कटान की गति तेज हुई है। बचाव कार्य तेजी से कराए जा रहे है। गांव पर पूरी तरह से नजर रखी जा रही है। - चंद्रभानु सिंह, एसडीएम

नगरिया खुर्द में ठोकर बचाने को कराए जा रहे बचाव कार्य
माधोटांडा। शारदा नदी का जलस्तर लगातार कम हो रहा है। वहीं बाढ़ खंड के अफसरों ने नगरिया खुर्द कला में ठोकर संख्या 9 सी के अपस्ट्रीम को सुरक्षित रखने के लिए बेंबो कटर में रेत से भरे बोरे डालकर मजबूत किया है। इसके अलावा जलस्तर बढ़ने की आशंका जताते हुए ठोकर के ऊपर भी बचाव कार्य कराए जा रहे।

चार दिन पूर्व जलस्तर बढ़ने पर नदी ने गभिया सहराई क्षेत्र में कटान शुरू किया था। सनेडी तटबंध के निकट स्पर संख्या 17 की नोज के अलावा कुछ स्थानों पर कृषि भूमि का भी कटान किया था। ग्रामीणों के आक्रोश को ध्यान में रखते हुए अफसरों ने बचाव कार्य शुरू कराए थे। इधर नदी के जलस्तर में गिरावट आ रही हैॅ, लेकिन जलस्तर कब बढ़ जाए इसका कुछ पता नहीं है। जिसके चलते शारदा सागर खंड व बाढ़ खंड ने अपने-अपने क्षेत्रों के कटान प्रभावित स्थानों पर बचाव कार्य शुरू कर दिए है। सहायक अभियंता ध्रुव नारायण शुक्ला ने बताया कि कुछ स्थानों पर बेंबो कटर लगवाए जा रहे है। कटान की कोई स्थिति फिलहाल नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed