{"_id":"5d76933d8ebc3e015f56606d","slug":"civic-amenities-pilibhit-news-bly375460513","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे किनारे लगे कंटीले तारों में उतरा करंट लगने से ग्रामीण की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे किनारे लगे कंटीले तारों में उतरा करंट लगने से ग्रामीण की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। बारिश के दौरान कचहरी तिराहे के पास टनकपुर हाईवे किनारे लगे कंटीले तारों में उतरे करंट की चपेट में आकर एक ग्रामीण की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
बरखेड़ा थाना क्षेत्र के सेमर वाली गौटिया गांव निवासी 50 वर्षीय मदनलाल सोमवार सुबह किसी काम से न्यूरिया जा रहे थे। इसी दौरान वह शहर में कचहरी तिराहे पर खड़े होकर सवारी का इंतजार करने लगे। तभी अचानक बारिश होने लगी। वह बारिश से बचने के लिए रोड किनारे जगह तलाशने लगे। उसी दौरान उनका हाथ हाईवे किनारे लगे कंटीले तारों से छू गया। बारिश में कंटीले तारों करंट उतर आया था, जिसकी चपेट में आकर मदनलाल छटपटाने लगे थे और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने पर कोतवाल श्रीकांत द्विवेदी मौके पर पहुंच गए और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। इसकी सूचना मिलने पर परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए। सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि हादसे का पता लगने पर पुलिस भेज दी गई थी। कंटीले तारों में करंट उतरने की वजह तलाशी जा रही है।