{"_id":"5d700b3e8ebc3e01447202b6","slug":"civic-amenities-pilibhit-news-bly3748579129","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी के कार्यक्रम का बीआरसी पर दिखाया सीधा प्रसारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी के कार्यक्रम का बीआरसी पर दिखाया सीधा प्रसारण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
04 पीबीटीपी 40
सीएम योगी के कार्यक्रम का बीआरसी पर दिखाया सीधा प्रसारण
पीलीभीत। शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रेरणा एप लांच करने के कार्यक्रम का जिले के सभी ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर सीधा प्रसारण दिखाया गया। इस दौरान बीएसए देवेंद्र स्वरूप भी मौजूद रहे।
लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान स्थित जुपिटर हॉल में बुधवार शाम को शिक्षक सम्मान समारोह और प्रेरणा एप का लोकार्पण कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम को मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने प्रेरणा एप और प्रेरणा वेब पोर्टल की लांचिंग भी की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के चयनित शिक्षकों को राज्य पुरस्कार से भी सम्मानित किया। इस कार्यक्रम का ब्लॉक संसाधन केंद्र मरौरी में टेलीविजन के जरिए सीधा प्रसारण दिखाया गया। यहां बीएसए देवेंद्र स्वरूप, खंड शिक्षा अधिकारी शिवेंद्र कुमार वर्मा, जिला समन्वयक बालिका शिक्षा मनीष श्रीवास्तव समेत कई शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे। पूरनपुर में भी ब्लॉक संसाधन केंद्र पर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया।
बीसलपुर। यहां लखनऊ में हुए कार्यक्रम का बीआरसी भवन में सीधा प्रसारण दिखाया गया। इस मौके पर खंड शिक्षाधिकारी उपेंद्र विश्वकर्मा, वरिष्ठ एबीआरसी मुईन खां, बीआरसी रामरतन गंगवार और काफी शिक्षक मौजूद रहे।