{"_id":"5d6c089a8ebc3e93a553c557","slug":"civic-amenities-pilibhit-news-bly3744601162","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध कब्जेदारों को सूचीबद्ध कर पालिका प्रशासन ने दिए नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध कब्जेदारों को सूचीबद्ध कर पालिका प्रशासन ने दिए नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर। नगर पालिका परिषद प्रशासन ने अपने 320 भूखंडों पर अवैध कब्जा कर मकान बनाने वाले दबंगों की सूची बना ली है। साथ ही सभी को नोटिस भेजकर 15 दिन में स्वामित्व संबंधी प्रमाण दिखाने को कहा है। स्वामित्व साबित न कर पाने पर मकान ढहाने की चेतावनी दी गई है।
ईओ वंदना शर्मा ने बताया कि वर्ष 1984 से 2000 तक नगर पालिका परिषद के तत्कालीन अधिकारियों की हीलाहवाली के चलते पालिका के 320 बेशकीमती भूखंडों पर दबंगों ने अवैध कब्जा कर लिया। इन भूखंडों पर पक्के मकान बना लिए गए हैं, लेकिन किसी भी अधिशासी अधिकारी ने न तो निर्माण रोकने की कोशिश की और न ही किसी कब्जेदार के खिलाफ कोई कार्रवाई की।
ईओ वंदना शर्मा ने मामला संज्ञान में आने पर आराजी प्रभारी जकील अहमद से अवैध कब्जेदारों की सूची बनवाई। ईओ ने बताया कि सभी को नोटिस भेजकर 15 दिन के भीतर नगर पालिका परिषद कार्यालय में आकर भूखंडों के स्वामित्व संबंधी अभिलेख दिखाने को कहा गया है। यदि 15 दिन के भीतर इन लोगों ने स्वामित्व संबंधी अभिलेख नहंी दिखाए तो जेसीबी से मकान ढहाकर जमीन पर कब्जा ले लिया जाएगा।