{"_id":"5d69620f8ebc3e016025e23f","slug":"civic-amenities-pilibhit-news-bly374198196","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन शॉपिंग और व्यापारियों के उत्पीड़न के विरोध में सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन शॉपिंग और व्यापारियों के उत्पीड़न के विरोध में सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल में प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। इसमें ऑनलाइन शॉपिंग और व्यापारियों केे उत्पीड़न का विरोध किया गया है।
प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय आह्वान पर स्थानीय कार्यकारिणी ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट ऋतु पूनिया को सौंपा। ज्ञापन मेें कहा गया कि ऑनलाइन शॉपिंग से व्यापारियों का व्यापार चौपट होता जा रहा है। देश में आनलाइन शॉपिंग की बड़ी-बड़ी कंपनियां खुदरा बाजार में उतरकर ग्राहकों को भ्रामक विज्ञापनों के जरिए अपनी ओर खींच रही हैं। इससे व्यापारियों का व्यापार 50 फीसदी घट चुका है। व्यापारियों को व्यापार संबंधी खर्चे बिजली, किराया आदि को पूरा करने में दिक्कतें हो रही हैं। ज्ञापन में आनलाइन शॉपिंग पर रोक लगाने और व्यापारियों को रियायत देने की मांग की गई। इधर, एक अन्य ज्ञापन में नगर पालिका कर्मियों पर व्यापारियों का पॉलिथीन का प्रयोग करने के नाम पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। ज्ञापन में व्यापारियों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की गई। ज्ञापन सौंपने वालों में जिलाध्यक्ष विश्वजीत त्रिवेदी, महिला जिलाध्यक्ष ममता द्विवेदी, कौशल कुमार, असद जावेद, अवधेश गुप्ता, कमला विष्ट, अर्जुन कुमार, इजहार बेग आदि शामिल रहे।