फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Civic Amenities

पूरनपुर में अघोषित कटौती पर फूटा गुस्सा, बंद कराई सप्लाई

Thu, 29 Aug 2019 07:49 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2019 07:49 PM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
पूरनपुर (पीलीभीत)। अघोषित बिजली कटौती की समस्या का निस्तारण न होने पर गुस्साए उपभोक्ताओं ने मंगलवार रात सब स्टेशन पर पहुुंचकर हंगामा किया। गुस्साए लोगों ने बकाया सप्लाई भी बंद करवा दी। जिससे पूरे नगर की बत्ती गुल हो गई। ब्लॉक चौराहा पर भी जाम लगाकर प्रदर्शन किया गया। अधिकारियों से भी नोकझोंक हुई, जबकि कर्मचारी मौके से निकल गए। एसडीएम और अधिशासी अभियंता ने जल्द सुधार का आश्वासन दिया, जिसके बाद मामला बमुश्किल शांत कराया जा सका। देर रात सप्लाई शुरू हो गई।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह साढ़े ग्यारह बजे ठप हुई बिजली शाम को साढ़े सात बजे शुरू की जा सकी थी, लेकिन फीडर नंबर चार में टूटे तार को लेकर बत्ती गुल रही। इस पर उपभोक्ता गुस्सा गए और रात दस बजे के बाद सब स्टेशन पर पहुंच गए। गुस्साई भीड़ ने बकाया हिस्से में चल रही सप्लाई भी बंद करा दी। उपभोक्ताओं के आक्रोश को देख सब स्टेशन पर मौजूद कर्मचारी भाग गए। बाद में भीड़ ब्लॉक चौराहा पर आ गई और जाम लगाकर नारेबाजी शुरू कर दी। रात करीब साढ़े ग्यारह बजे अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार मौके पर पहुंचे। उपभोक्ताओं ने उनका घेराव कर दिया। लोगों का कहना था कि जब तक फीडर चार की बिजली सप्लाई शुरू नहीं होती, पूरे नगर की बिजली बंद रखी जाएगी। इसके बाद एसडीएम चंद्रभानु सिंह भी मौके पर पहुंच गए। इस बीच 132 केवीए से ब्रेक डाउन को वापस कराया गया। हालांकि विरोध के चलते सप्लाई बंद रखी गई। काफी देर चली बातचीत के बाद लोगों को सुधार का आश्वासन देकर शांत कराया गया। फिर जाकर देर रात करीब तीन बजे सप्लाई शुरू कराई जा सकी।
विज्ञापन


शेरपुर कलां में भी प्रदर्शन
शेरपुरकलां। पंचायत घर के समीप तार टूटने से कस्बे में तीन दिन से बिजली ठप पड़ी है। इसका सुधार न होने पर मंगलवार रात करीब दस बजे सब स्टेशन पहुंचे उपभोक्ताओं ने प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि जेई के आश्वासन के बाद भी तार नहीं बदले गए। शीघ्र खुलासा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


देहात के विद्युत सब स्टेशन की क्षमता वृद्धि कराई जा रही है। इसी को लेकर मंगलवार को नगर की बिजली सप्लाई बंद रही थी। शाम को बिजली सप्लाई शुरू कराई गई, लेकिन फीडर नंबर चार और शेरपुर रेलवे क्रासिंग के पास फॉल्ट के चलते सप्लाई बाधित रही। खराबी को दूर कराकर सप्लाई सुचारू कर दी गई है। शेरपुरकलां में हुए फाल्ट को भी रात में सुधरवा दिया था।
- अरविंद कुमार, अधिशासी अभियंता

रुला रही तड़के और रात को हो रही बिजली कटौती
पीलीभीत। अधिकारी बेहतर व्यवस्था का दावा करने में जुटे हैं, वहीं धरातल पर हालात बदतर नजर आ रहे हैं। तड़के और रात को सोने के वक्त हो रही घंटों की कटौती ने लोगों को बेहाल कर दिया है।
शासन स्तर से जिला मुख्यालय को चौबीस घंटे बिजली देने का दावा किया गया पर कुछ दिनों से बिजली का आलम यह है कि सोने के वक्त और सुबह जागने के दौरान लोगों को बिजली के दर्शन ही नहीं हो रहे। मंगलवार रात और बुधवार सुबह भी मोहल्ला आसफजान, साहूकारा, अशोक कॉलोनी, मोहतसिम खां, डोरीलाल, नई बस्ती, काला मंदिर समेत शहर के कई हिस्सों में बिजली घंटों गुल रही। दिन में भी बार-बार ट्रिपिंग होती रही।

ठेकेदार पर अभद्रता का आरोप, संविदा कर्मियों का प्रदर्शन
पूरनपुर। उपस्थिति रजिस्टर से चार संविदा कर्मचारियों का नाम काटने और अभद्रता करने के ठेकेदार पर आरोप लगाते हुए पावर कॉरपोरेशन के संविदा कर्मियों ने प्रदर्शन किया। अधिशासी अभियंता को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की गई। जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर वह मान गए।

बुधवार को संविदा कर्मचारी अधिशासी अभियंता कार्यालय के बाहर एकत्र हुए और ठेकेदार के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। जमकर नारेबाजी की गई। ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की गई। ऐसा न होने पर आंदोलन और हड़ताल की चेतावनी दी। वह एसडीएम से भी मिले। अधिकारियों के जांच के आश्वासन पर वह शांत हुए। इधर, ठेकेदार ठेकेदार सद्दीक खां ने आरोप को निराधार बताया। कहा कि मंगलवार रात शेरपुर कलां सब स्टेशन पर उपभोक्ता हंगामा कर रहे थे। संविदा कर्मियों से फाल्ट ठीक करने को कहा तो वह बहाने बनाने लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed