फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Civic Amenities

एक्सईन समेत दो का वेतन रोका, लेखपाल का होगा निलंबन

Thu, 22 Aug 2019 06:27 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2019 06:27 PM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
पीलीभीत। तहसील दिवस का नाम बदलकर भले ही संपूर्ण समाधान दिवस कर दिया गया लेकिन अफसरों की सुस्ती के चलते यह मजाक बनकर रहा गया है। शिकायतों के प्रति अफसर बिल्कुल गंभीर नहीं है। इसका अंदाजा डीएम की अध्यक्षता में कलीगनर में हुए समाधान दिवस से लगाया जा सकता है। डीएम, एएसपी, सीडीओ, सीएमओ आदि की उपस्थिति के बाद भी अफसर 49 में महज एक शिकायत का निपटारा कर सके। इतना जरूर हुआ लाज बचाने को अनुपस्थित पूरनपुर के अधिशासी अभियंता का दो दिन, ईओ नगर पालिका का पांच दिन का वेतन काटने और एक लेखपाल को निलंबित करने के निर्देश दिया गया। इसके अलावा अन्य चार तहसीलों में आयोजित संपूर्ण सामाधान दिवस भी औपचारिकता भरे रहे। 84 में महज 17 शिकायतों का ही अफसर निस्तारण करा सकें।
विज्ञापन

शिकायतों की सुनवाई के दौरान ग्राम रायपुर मुस्किल में अवैध कब्जे से संबंधित शिकायत पर डीएम ने लेखपाल विशाल को निलंबित करने के तहसीलदार को निर्देश दिए। इसके साथ ही विवादित सचिव राजीव सक्सेना द्वारा सरकारी भूमि पर कब्जा किये जाने की शिकायत का संज्ञान में लेकर पुन: जमीन को कब्जामुक्त कराते हुए एफआईआर कराने की बात कही। यहां धान खरीद के लिए किसानों का पंजीकरण कराने को कैंप भी लगाया गया। सीडीओ रमेश चंद्र पांडे, एएसपी रोहित मिश्रा, एडीएम अतुल सिंह, पीडी डीआरडीए अनिल कुमार आदि जिला स्तरीय अधिकारी भी उपस्थित रहे। इसके बाद डीएम ने माधोटांडा थाने का निरीक्षण किया। गोमती उद्गम स्थल पर पौधरोपण किया गया।
विज्ञापन

पीलीभीत में एडीएम की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 21 शिकायतों में महत छह का निस्तारण ही अफसर करा सके।
अमरिया। तहसीलदार आनंद राय की अध्यक्षता में महज छह शिकायत फरियादी लेकर पहुंचे। इनमें भी मात्र एक शिकायत का निस्तारण अफसर करा सके।
पूरनपुर। एसडीएम चंद्रभान आदि अफसरों के समक्ष 29 फरियादी शिकायत लेकर पहुंचे, इनमें महज चार शिकायतों का निस्तारण का रस्मअदायगी निभा ली गई।
बीसलपुर। एसडीएम सौरभ दुबे भी 28 में छह शिकायतों का मौके पर निस्तारण करा सकें। संचालन तहसीलदार विजय त्रिवेदी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed