{"_id":"5d4db6e38ebc3e6cf035e795","slug":"civic-amenities-pilibhit-news-bly3717889131","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगस्त के अंत तक शुरू हो जाएगी कन्या सुमंगला योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगस्त के अंत तक शुरू हो जाएगी कन्या सुमंगला योजना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और समृद्धि का ध्यान रखकर बनाई गई कन्या सुमंगला योजना अगस्त के अंतिम सप्ताह में शुरू हो जाएगी। विभागीय सूत्रों के मुताबिक 23 अगस्त को सीएम योगी आदित्यनाथ लखनऊ में योजना का एलान करेंगे। जिलों में यह जिम्मेदारी प्रभारी मंत्रियों को दी गई है। सुमंगला योजना में एक परिवार में दो बेटियों को 15-15 हजार रुपये का लाभ दिया जाएगा।
महिला-पुरुष अनुपात में आई गिरावट, कन्या भ्रूण हत्या, बेटियों के टीकाकरण और शिक्षा के प्रति अफसरों की उदासीनता को देखते हुए कन्या सुमंगला योजना बनाई गई है। इसके तहत एक अप्रैल 2019 के बाद जिन परिवारों में बेटी का जन्म हुआ हो, उनकी तरफ से ऑनलाइन आवेदन करने पर दो हजार रुपये, एक साल के अंदर सभी प्रकार के टीके लगवाकर प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने पर एक हजार रुपये, कक्षा एक में दाखिला कराने पर दो हजार रुपये, छह में दो हजार रुपये, नौ में दाखिला कराने पर तीन हजार रुपये और ग्रेजुएशन या दो साल का डिप्लोमा कोर्स कराने पर पांच हजार रुपये दिए जाएंगे। योजना में कुल 15 हजार रुपये प्रति बेटी जन्म के बाद ये प्रक्रियाएं पूर्ण करने पर दिए जाएंगे। एक परिवार में दो बेटियों तक के जन्म पर इस योजना का लाभ मिल सकता है। यदि दूसरी बार जुड़वा बेटियां जन्में तो भी इस योजना का लाभ उन्हें मिलेगा। इसके अलावा मौजूदा समय में जिन परिवारों में एक या दो बेटियां हैं और वे ग्रेजुएशन से नीचे किसी भी कक्षा में पढ़ रही हों तो ऑनलाइन आवेदन करके इस योजना का लाभ ले सकेंगी।
ऐसे लोग ले सकेंगे योजना का लाभ
प्रोबेशन विभाग के मुताबिक ऐसे परिवार जिनमें दो बच्चे (बेटा-बेटी या दोनों बेटियां) हों, इसके लिए अर्ह होंगे। परिवार के मुखिया की वार्षिक आय तीन लाख रुपये से अधिक न हो। आय प्रमाण पत्र की जगह दस रुपये के स्टांप पर स्वयं का घोषणा पत्र मान्य होगा। यूपी का निवासी होना चाहिए। कन्या के जन्म का प्रमाण पत्र हो।
विज्ञापन
सुमंगला योजना अगस्त के अंत तक लागू करने के लिए मुख्य सचिव का निर्देश मिला है। ज्यादा संभावना 23 अगस्त को शुरू होने की है। 30 हजार आवेदन पत्र मंगा लिए गए हैं, जिसे बीएसए और डीआईओएस के साथ डीपीओ को भी सौंपा जाएगा।
-संजय निगम, जिला प्रोबेशन अधिकारी