फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Civic Amenities

अब सड़क को ही कूड़ाघर बनाने पर तुले सफाईकर्मी

Tue, 30 Jul 2019 02:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2019 02:43 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
पीलीभीत। सड़क पर रोजाना कूड़ा पडने से आजिज आए मोहल्लेवासियों ने सफाई कर्मियों को कूड़ा डालने से रोक दिया। मोहल्लेवासियों ने हंगामा भी किया। कुछ ने नगर पालिका पहुंचकर ईओ को संबांधित ज्ञापन सौंपकर कूड़ा न डलवाने की मांग की।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला बुजकसवान में कई बार शिकायत के बाद भी एक दुकान के समीप आसपास के मोहल्लों का कूड़ा डालना बंद नहीं किया जा सका है। मना करने के बाद ही रोजाना पालिका के सफाई कर्मी आसपास के मोहल्लों को कूड़ा चंदा हलवाई की दुकान के मोड़ पर डाल रहे हैं। विरोध करने पर लोगों से झगड़ा करने की कोशिश की जाती है। नालियां गंदगी से बजबजा रही हैं। इधर सोमवार सुबह जब सफाई कर्मी कूड़ा डालने आए तो मोहल्लेवासियों ने आपत्ति जताते हुए उन्हें रोक दिया। इस दौरान शोर-शराबे के साथ हंगामा भी हुआ। मोहल्लवासियों को कहना है कि इस मार्ग पर एक इंटर कॉलेज भी है। कूड़ा पड़ने से सुअर समेत अन्य जानवर मंडराते रहते हैं। जिससे लोगों को निकलने में खासी दिक्कत हो रही हैं। इसके बाद कुछ लोग नगर पालिका भी पहुंचे। यहां मोहल्लावासियों ने ईओ को संबोधित ज्ञापन कार्यालय में सौंपा और उक्त स्थान पर कूड़ा न डलवाने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में अनीस अहमद, हनीफ अहमद, चांदबाबू, आरिफ आदि मौजूद रहे। इस संबंध में पालिकाध्यक्ष विमला जायसवाल ने बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। यदि गलत स्थान पर कूड़ा डाला जा रहा है तो उसे रुकवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed