{"_id":"64b2a995f00292c43303ca58","slug":"city-qazi-son-was-beaten-up-by-students-relatives-created-ruckus-at-the-school-gate-2023-07-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: शहर काजी के बेटे से छात्रों ने की मारपीट, परिजनों ने स्कूल गेट पर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: शहर काजी के बेटे से छात्रों ने की मारपीट, परिजनों ने स्कूल गेट पर किया हंगामा
Sat, 15 Jul 2023 07:44 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 15 Jul 2023 07:44 PM IST
सार
शनिवार को दूसरे छात्र के गुट के लोग गैंग बनाकर विद्यालय के बाहर खड़े हुए थे। इसकी जानकारी जब परिजन को लगी तो काफी संख्या में लोग पहुंच गए। स्कूल के बाहर हंगामा कर दिया।
विज्ञापन
स्कूल के बाहर खड़े पीड़ित छात्र के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पीलीभीत के एक निजी स्कूल में पढ़ाई कर रहे छात्र को उसके ही साथ पढ़ने वाले छात्रों ने तीन दिन पूर्व विद्यालय के अंदर पीटा। शनिवार को लड़कों का गैंग फिर छात्र को पीटने की फिराक में थे। जानकारी लगने पर परिजन मौके पर पहुंचे और स्कूल परिसर में जमकर हंगामा किया। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला भूरे खां के रहने वाले शहर काजी जरताफ रजा खां का बेटा हुस्याम रजा खां शहर के नकटादाना चौराहा स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ाई करता है। उसके साथ ही शहर इमाम हाफिज इसरार का पुत्र जियाउल मुस्तफा भी उसके साथ विद्यालय में कक्षा आठ का छात्र है। तीन दिन पूर्व विद्यालय में ही किसी बात को लेकर दोनों का दूसरे बच्चों से विवाद हो गया था। इसके बाद हुस्याम के साथ मारपीट की गई थी। विद्यालय स्टॉफ से शिकायत की गई , लेकिन स्टाफ ने कोई ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
लाठी-डंडे लेकर पहुंचे आरोपी गुट के लोग
शनिवार को दूसरे छात्र के गुट के लोग गैंग बनाकर विद्यालय के बाहर खड़े हुए थे। इसकी जानकारी जब परिजन को लगी तो काफी संख्या में लोग पहुंच गए। बताया जा रहा है कि ये लोग अपने साथ लाठी डंडे और धारदार हथियार लेकर विद्यालय के बाहर खड़े थे। जिसके बाद परिजनों ने विद्यालय परिसर में जमकर हंगामा किया। सूचना के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। हालांकि परिजन ने अभी इस मामले में किसी तरह की कोई तहरीर नहीं दी है।स्कूल के प्रधानाचार्य शाहजी क्रिस्टोफर ने बताया कि स्कूल के बाहर जो भी घटना हुई है परिजन ने उसकी शिकायत लिखित रूप से की है। सोमवार को बच्चों के आने के बाद ही पूरे मामले की जानकारी लग सकेगी। विद्यालय की कमेटी के द्वारा जांच कराई जाएगी।