{"_id":"e32600ec48b265fad80c1ac9413a11e4","slug":"city-me-heavy-vahano-ke-prawesh-ka-samay-taye-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में बड़े वाहनों के प्रवेश्ा का समय तय ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में बड़े वाहनों के प्रवेश्ा का समय तय
पीलीभीत।
Updated Mon, 02 Feb 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एएसपी सुधीर कुमार सिंह की अध्यक्षता में थाना सुनगढ़ी में स्कूल
विज्ञापन
प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों की बैठक हुई। इसमें बड़े वाहनों के शहर में
प्रवेश करने का समय निश्चित किया गया। अब बड़े वाहनों को सुबह आठ से 10 बजे
तक और दोपहर दो से चार बजे तक शहर में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।
दो दिन पहले टनकपुर हाइवे पर ट्रैक्टर ट्रॉली से गिरे गन्ने की चपेट में आकर दो छात्राएं घायल हो गईं थीं। इससे गुस्साए लोगों ने जाम लगा दिया था। भीड़ ने पुलिस के साथ धक्कामुक्की कर एक सिपाही की रायफल भी छीन ली थी। इस दुर्घटना पर स्कूल संचालकों ने भी नाराजगी जताई थी। इसी को लेकर सोमवार को थाना सुनगढ़ी में एक बैठक हुई।
बैठक में तय किया गया कि ओवरलोड भारी वाहन स्कूल खुलने के समय सुबह आठ से 10 बजे तक और छुट्टी होने के समय दोपहर दो से चार बजे तक शहर में प्रवेश नहीं करेंगे। इन वाहनों को ट्रैफिक पुलिस असम हाइवे, रामलीला ग्राउंड व टनकपुर हाइवे पर रोकेगी। इसके साथ ही छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए स्कूल खुलने व बंद होने के समय पर दरोगा और सिपाही चौकस रहेंगे।
बैठक में लिटिल एंजिल्स और बेनहर स्कूल के सामने हाइवे पर ब्रेकर बनाए जाने की मांग उठाई गई। इस पर एएसपी ने डीएम से पत्राचार कर ब्रेकर बनवाने का आश्वासन दिया। बैठक में सीओ सिटी कौशलेंद्र कुमार सिंह, शहर कोतवाल अतुल प्रधान, प्रभारी निरीक्षक सुनगढ़ी बृजेश सिंह, कुलदीप सिंह, आरसी सिंघल, प्रतिभा चौहान, डॉ. संजीव अग्रवाल, परमिंदर सिंह सैहमी समेत करीब आठ स्कूलों के प्रबंधक व प्रधानाचार्य मौजूद रहे।