{"_id":"65d754e2865b132c0d0b2c98","slug":"city-magistrate-takes-charge-now-the-process-of-giving-compensation-will-be-faster-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-112421-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: सिटी मजिस्ट्रेट ने संभाला कार्यभार, अब तेज होगी मुआवजा देने की प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: सिटी मजिस्ट्रेट ने संभाला कार्यभार, अब तेज होगी मुआवजा देने की प्रक्रिया
विज्ञापन
डीएम संजय कुमार सिंह के पास कार्यभार संभालते नवागत सिटी मजिस्ट्रेट विजय बर्धन तोमर । संवाद
बीते करीब आठ दिनों से खाली पड़ी थी कुर्सी
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। सुनील कुमार सिंह का तबादला होने के बाद सप्ताह भर से सिटी मजिस्ट्रेट की कुर्सी खाली थी। दूसरे सिटी मजिस्ट्रेट के न आने से मुआवजा सहित अन्य काम रुके हुए थे। बृहस्पतिवार को नए सिटी मजिस्ट्रेट ने कार्यभार संभाल लिया। उम्मीद की जा रही है कि उनके आने से मुआवजा देने की प्रक्रिया अब आगे बढ़ेगी।
यहां तैनात रहे सिटी मजिस्ट्रेट का सीतापुर में एडीएम न्यायिक पद पर तबादला हो गया था। उनके स्थान पर सहारनपुर से विजय वर्धन तोमर को तैनाती मिली। तबादला सूची आने के बाद वह जिले में आमद नहीं करा सके। इस बीच सुनील कुमार सिंह को 14 फरवरी को रिलीव कर दिया गया।
नए सिटी मजिस्ट्रेट के न आने से भूमि अधिग्रहण मुआवजा प्रक्रिया भी ठप हो गई। इसको लेकर डीएम ने शासन स्तर पर वार्ता की। बताया गया कि पुुलिस भर्ती परीक्षा के चलते नवागत सिटी मजिस्ट्रेट को रिलीव नहीं किया गया। बृहस्पतिवार को विजय वर्धन तोमर ने कार्यभार संभाल लिया। डीएम ने मुआवजा देने की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए कहा है।