फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   City Magistrate and ASP inspected arms shops

Pilibhit News: सिटी मजिस्ट्रेट और एएसपी ने किया शस्त्रों की दुकानों का निरीक्षण

Sun, 24 Mar 2024 01:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
City Magistrate and ASP inspected arms shops
पीलीभीत/ बिलसंडा। लोकसभा चुनाव को लेकर लोगों से अपना असलहा दुकानों और संबंधित थानों में जमा करने के आदेश दिए गए हैं। शस्त्रधारक, अपने शस्त्र जमा भी करने लगे हैं। शनिवार को सिटी मजिस्ट्रेट विजयवर्धन तोमर और एएसपी विक्रम दहिया ने शहर में शस्त्र दुकानों पर जाकर निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने दुकानों पर असलहा जमा होने की प्रक्रिया के बाबत दुकानदारों से जानकारी ली।
विज्ञापन

अब तक जमा हुए शस्त्र और रजिस्टर पर दर्ज विवरण को भी देखा। उधर, बीसलपुर सीओ विशाल चौधरी ने बिलसंडा में शस्त्र दुकानों का निरीक्षण व सत्यापन किया। सीओ ने बताया कि दुकान पर बिके कारतूस, स्टॉक से रजिस्टर का मिलान और असलहों की बिक्री व जमा हथियारों की जांच की जा रही है। दुकान पर किसी प्रकार की कमी नहीं पाई गई। चुनाव को लेकर दुकानदार को आवश्यक सतर्कता बरतने के भी निर्देश दिए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed