फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   cirame

कोचिंग से लौट रही बीए की छात्रा से छेड़छाड़

Wed, 12 Feb 2020 02:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 02:26 AM IST
विज्ञापन
cirame
जहानाबाद (पीलीभीत)। कोचिंग से लौट रही बीए की छात्रा से एक शोहदे ने छेड़छाड़ की। टेंपो से उतरने के बाद शोहदे ने छात्रा को पकड़ लिया और अश्लील हरकत करने लगा। विरोध पर अंजाम भुगतने की धमकी दे डाली। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

जहानाबाद थाना क्षेत्र की एक 18 वर्षीय युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है। इसके अलावा कंप्टीशन की तैयारी कर रही है। सोमवार दोपहर तीन बजे रोज की तरह छात्रा कोचिंग पढ़कर टेंपो में सवार होकर शहर से घर लौट रही थी। गांव के नजदीक पहुंचते टेंपो रुका। छात्रा उतरकर घर जाने को आगे बढ़ी थी कि पीछे से कनाकोर गांव निवासी अतुल कुमार गंगवार आ गया। छात्रा को पकड़कर अश्लील हरकत करते हुए छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर धमकाया। शोर पर आसपास के लोग जमा हो गए। इस पर आरोपी धमकी देकर भाग गया। छात्रा ने यह भी आरोप लगाया कि पहले भी कई बार स्कूल जाते समय अतुल उसका पीछा कर परेशान कर चुका है। इंस्पेक्टर मनीराम सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर छात्रा की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। उसको गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed