{"_id":"5e0df5648ebc3e87b57f49c2","slug":"cirame-pilibhit-news-bly390368024","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैराज में लावारिश मिली नवजात बच्ची ने महिला अस्पताल पहुंचते ही दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैराज में लावारिश मिली नवजात बच्ची ने महिला अस्पताल पहुंचते ही दम तोड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत/बिलसंडा। एक मां नवजात को जन्म देने के बाद गैराज के पास छोड़ छोड़ गई थी। पुलिस उसे जिला महिला अस्पताल ले गई, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बच्ची को जन्म देने वाली मां की काफी छानबीन की, कोई पता नहीं लग सका।
बीसलपुर-बिलसंडा मार्ग पर कस्बा बिलसंडा में डॉ. अवधेश शर्मा का गैराज है। बुधवार देर शाम वह अपनी कार खड़ी करने के लिए गैराज की तरफ पहुंचे। वहां उनको एक बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी। इधर-उधर तलाशने पर उनकी नजर गैराज के पास जमीन पर नवजात पर गई। यह देख वह दंग रह गए। बच्ची मिलने के शोर पर कुछ ही देर में परिवार वाले और आसपास के काफी लोग जमा हो गए। आसपास जानकारी कराई गई, लेकिन बच्ची के परिवार वालों का कोई पता नहीं लगा। बच्ची को आननफानन में सीएचसी बिलसंडा ले जाया गया। पुलिस भी खबर मिलने पर पहुंच गई। डॉक्टरों ने बच्ची का जन्म चंद घंटे पहले ही होना बताया। ये बात सुनकर सबकी आंखें नम हो गईं। प्राथमिक इलाज के बाद बच्ची को जिला महिला अस्पताल भेज दिया गया। वहां उसको परिसर में नवजात बच्चों के लिए बनाए गए एसएनसीयू (सिक न्यूवार्न केयर यूनिट) वार्ड में शिफ्ट करने से पहले चेकअप किया गया तो वह मृत निकली।
- बुधवार रात बिलसंडा सीएचसी से एक नवजात बच्ची रेफर कर जिला महिला अस्पताल आई थी। उसको एसएनसीयू वार्ड में रखने से पहले चेकअप किया गया तो वह पहले से मृत निकली। - डॉ.तेजपाल राठौर, बाल रोग विशेषज्ञ, जिला महिला अस्पताल
विज्ञापन
- लावारिस हालत में मिली बच्ची की मौत हो गई है। उसके शव का पोस्टमार्टम कराया है। अगर कोई तहरीर नहीं देता तो मामले में पुलिस की तरफ से कार्रवाई की जाएगी। बच्ची को कौन छोड़कर गया, इसका भी पता लगाया जा रहा है। - हरीशंकर वर्मा, इंस्पेक्टर