{"_id":"5e0df32a8ebc3e87eb43d932","slug":"cirame-pilibhit-news-bly3903645190","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांड की मौत पर मचा रहा गोत्या का शोर, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांड की मौत पर मचा रहा गोत्या का शोर, हड़कंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलसंडा। नवदिया मरौरी गांव में एक सांड़ के मृत मिलने के बाद ‘गोहत्या’ का शोर मच गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया तो उसमें ठंड से मौत होने की पुष्टि हुई। इसके बाद शव को गड्ढा खुदवाकर दफन करा दिया गया।
थाना क्षेत्र केक गांव नवदिया मरौरी में बृहस्पतिबार सुबह सात बजे एक सांड़ का शव पड़ा मिला। चूंकि कुछ दिन पहले ही इस गांव में धारदार हथियार के वार से घायल हुई एक गाय पहुंची थी तो काफी हंगामा हुआ था। अब सांड़ के मरने पर जानबूझकर मारे जाने की बात उठी तो पुलिस को सूचना दी गई। खलबली के बीच एसएसआई इख्तियार हुसैन पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। उन्होंने गांव के बाहर तालाब के पास पड़े सांड के शव पर ऐसा कोई जख्म नहीं पाया। फिर अधिकारियों से बात करके शव का पोस्टमार्टम कराया। पशु चिकित्साधिकारी रिंकू नारायण ने पोस्टमार्टम करने के बाद सांड़ के ठंड से मरने की बात बताई। इस पर पुलिस ने राहत की सांस ली। इंस्पेक्टर हरीशंकर वर्मा ने बताया कि शव करीब दो दिन पुराना था। गड्डा खेादकर उसे दफन करा दिया गया है। संवाद