फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   cirame

डिप्टी कमांडेंट के यहां चोरी में नबाबगंज के चोर गिरोह का हाथ

Tue, 03 Dec 2019 12:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
cirame
पीलीभीत। एसएसबी के डिप्टी कमांडेंट के बंद मकान में हुई चोरी के मामले में हिरासत में लिए गए नाबालिग से पूछताछ करने पर पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं। बरेली के शातिर अपराधियों द्वारा घटना को अंजाम देने की बात निकलकर आई है। पुलिस चोरों की धरपकड़ की कोशिश में लग गई है। इसके लिए बरेली के नवाबगंज क्षेत्र में दबिश दी गई, मगर कोई पकड़ में नहीं आया।
विज्ञापन

वसुंधरा कॉलोनी में रहने वाले डिप्टी कमांडेंट आशीष कुमार शुक्रवार सुबह पेट दर्द की शिकायत पर जिला अस्पताल में भर्ती हुए थे। इधर, दीवार फांदकर मकान में घुसे चोर करीब लाखों रुपये के जेवरात और सात हजार रुपये ले गए थे। शनिवार सुबह घटना की सूचना पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। सुरागरसी के बाद रविवार को एक संदिग्ध नाबालिग हिरासत में ले लिया। शुरुआती पूछताछ में तो वह पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करता रहा, लेकिन सख्ती करने पर उसने कई अहम जानकारी दी। उसने खुद को भी घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की। सूत्रों के अनुसार नाबालिग ने पुलिस को बताया कि बरेली के कुछ शातिर अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया। ऐसे में थाना पुलिस के अलावा सर्विलांस और स्वाट टीम धरपकड़ के प्रयास कर रही है। बरेली के नवाबगंज इलाके के गांवों में दबिशें भी दी र्गइं, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

अभी तक की पूछताछ के दौरान यह बात निकलकर आई है कि बंद मकानों की रेकी और फिर चोरी करने का तरीका अपनाया जाता है। नाबालिग सरसों का तेल बाल्टी में लेकर कॉलोनियों में घूमते हैं। यही बंद मकानों की जानकारी भी कर लेते हैं। फिर चोर आकर वारदात कर जाते हैं। फिलहाल इसको लेकर भी पड़ताल जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिरासत में लिए गए नाबालिग से पूछताछ में अन्य चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात भी कही जा रही है। अभी वह सही तरीके से लोकेशन नहीं बता सका है। कोतवाली पुलिस भी क्षेत्र में हुई चोरी की घटनाओं को लेकर उससे पूछताछ कर रही है। अगर छानबीन की दिशा सही रही तो अन्य घटनाओं के खुलासे में भी मदद मिल सकेगी।

चोरी की घटनाओं के खुलासे को थाना पुलिस के अलावा सर्विलांस-स्वाट टीम लगाई हैं। संदिग्ध से पूछताछ के बाद कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। उस पर टीमें कार्रवाई में लगी हैं, जल्द खुलासा किया जाएगा। -अभिषेक दीक्षित, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed