फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   cirame

पहले मासूम की बलि की बात दबाई, अब धमकी मिलने की

Tue, 03 Dec 2019 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
cirame
बीसलपुर। मासूम की बलि देने के मामले में पीड़ित परिवार पर सुलह का दबाव बनाया जा रहा है। मुख्य आरोपी सुधीर के परिवार के कुछ लोगों द्वारा मासूम के पिता को समझौता न करने पर जान से मारने की धमकी देने की बात कहते हुए पुलिस अधिकारियों से शिकायत की गई है। उधर, अब तक मुख्य आरोपी को पकड़ने में पुलिस अब तक नाकाम है, वहीं अब इंस्पेक्टर ने धमकी की बात को सिरे से झूठा बता दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव पुरैनिया रामगुलाम निवासी प्रेमशंकर का चार वर्षीय पुत्र अरुण 18 नवंबर को लापता हो गया था। दूसरे दिन 19 नवंबर को उसका शव गांव के बाहर तालाब में पड़ा मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई, लेकिन कोतवाली पुलिस मामले को डूबकर मरने की बात कहकर टाल गई थी। पिता ने पड़ताल की और दो दिन बाद गांव के सुधीर के खिलाफ बलि देने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। इसके बाद अफसरों के संज्ञान लेने पर मामला खुलता चला गया। पुलिस हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर दो तांत्रिक समेत 11 को जेल भेज चुकी है। खजाना पाने के लालच में सुधीर ने मासूम की बलि दी थी। अब तक पुलिस सुधीर को नहीं पकड़ सकी है।
विज्ञापन

अब मासूम के पिता ने पुलिस अधिकारियों से शिकायत कर हाथ न आ सके आरोपी के परिजन से खुद को खतरा जताया है। उनका कहना है कि समझौते का दबाव बनाया जा रहा है। ऐसा न करने पर धमकी दी जा रही है। पूरा परिवार इन धमकियों से भयभीत हैं। उधर, इस मामले में कार्रवाई को लेकर पहले से लापरवाही के आरोप में घिरी कोतवाली पुलिस का रवैया बदला नहीं है। पिता की ओर से की गई शिकायत को लेकर पुलिस का रवैया लापरवाही भरा है। कोतवाली इंस्पेक्टर मनीराम सिंह का कहना है कि पुलिस आरोपी सुधीर की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। बोले-पीड़ित परिवार को धमकी मिलने की बात गलत है, पीड़ित परिवार पुलिस पर दबाव बनाने के लिए ऐसा कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed