फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   cirame

‘दुष्कर्मियों को फांसी पर लटका दो’

Tue, 03 Dec 2019 02:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2019 02:14 AM IST
विज्ञापन
cirame
‘दुष्कर्मियों को फांसी पर लटका दो’ - फोटो : अमर उजाला, बरेली
पीलीभीत। हैदराबाद में पशु चिकित्सक के साथ हुई हैवानियत के विरोध में रविवार को शहर में खासा आक्रोश देखा गया। इस वीभत्स घटना ने आधी आबादी को झकझोर दिया। इस घटना को लेकर अमर उजाला ने आधी आबादी से रायशुमारी की तो उन्होंने महिला सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए आरोपियों को सीधे फांसी देने की बात कही।
विज्ञापन

सरकार महिलाओं की सुरक्षा के बड़े-बड़े दावे करती आ रही है, लेकिन महिलाएं आज भी असुरक्षित हैं। महिला सुरक्षा के नाम पर ढोंग किया जा रहा है। -नैना सक्सेना
विज्ञापन

आधी आबादी न पहले सुरक्षित थी और न आज सुरक्षित है। ऐसी घटनाएं इस बात का प्रमाण है कि देश में महिला सुरक्षा के कितने इंतजाम है। सरकार को धरातल में आकर काम करना होगा। -शिवांगी शुक्ला
विज्ञापन
विज्ञापन

हैदराबाद में पशु चिकित्साधिकारी के साथ हुई घटना सरकार की महिला सुरक्षा के दावे की पोल खोल रही है। सरकारें महिला सुरक्षा के नाम पर सिर्फ बड़े-बड़े वायदे ही करती आ रही है। -रिमझिम द्विवेदी
वेटनरी डॉक्टर के हत्यारों को तत्काल फांसी की सजा दी जानी चाहिए। ऐसी घटनाएं आने वाली पीढ़ी के भविष्य पर भी प्रश्नचिह्न हैं। सरकार को चाहिए कि वह इस मामले में तत्काल कठोरतम कार्रवाई करे। -नजमा हुसैन

अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत महिलाओं ने स्वर में वेटनरी डॉक्टर के साथ हुई घटना की कड़े शब्दों में निंदा की। अशोक कॉलोनी की महिलाओं ने एक स्वर में आरोपियों को फांसी देने की मांग की। कॉलोनी की रश्मि आनंद और पूजा कोहली का कहना था कि ऐसी घटनाएं समाज को शर्मसार करने वाली है। इससे साबित हो रहा है कि समाज में भी कुंठित मानसिकता वाले लोग हैं। उन्हें अपनी सोच बदलनी होगी। पेशे से शिक्षिका रचना आनंद और नीति चावला का कहना था कि सरकार के महिला सुरक्षा के दावे पूरी तरह खोखले हैं। ऐसी घटनाओं से बच्चे, लड़कियां और महिलाएं घरों से बाहर निकलने से डरने लगी है। इस घटना में शामिल आरोपियों को तत्काल फांसी दी जानी चाहिए ताकि कोई अन्य दोबारा ऐसा घिनौना कृत्य करने से पहले सोचे कि उसका क्या अंजाम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed