फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Cidiadah people of the Xen blew mannequin

चिड़ियादाह के बाशिंदों ने फूंका एक्सईएन पुतला 

Sun, 28 Aug 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत। Updated Sun, 28 Aug 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
Cidiadah people of the Xen blew mannequin
बिजली - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
- महीनेभर से खराब है ट्रांसफार्मर, नहीं ध्यान दे रहे अफसर  
एक माह से बिजली को तरस रहे चिड़ियादाह के ग्रामीणों का सब्र टूट गया। कई बार शिकायतों के बाद भी समाधान न होने पर ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। विभाग के अधिशासी अभियंता का पुतला दहनकर जमकर नारेबाजी की गई। ग्रामीणों का कहना था कि विभागीय अफसर जिम्मेदारी से पल्ला झाड़कर बेतुकी बयानबाजी कर रहे है। 

बता दें कि करीब एक माह पूर्व ओवरलोडिंग से शहर से सटे चिड़ियादाह गांव का ट्रांसफार्मर फुंक गया था। इसके बाद से वहां कोई वैकल्पिक व्यवस्था भी बिजली विभाग की ओर से नहीं की गई थी। एक महीने से गांव के लोग विभागीय अफसरों से शिकायत कर नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग कर रहे थे। आरोप है कि गांव के लोगों के शिकायत करने पर बिजली विभाग के एसडीओ ने डीजल न होने के कारण ट्रांसफार्मर गांव तक न पहुंचाए जाने की बात कह दी, जिससे गुस्साए ग्रामीण रविवार को सड़क पर उतर आए। खराब ट्रांसफार्मर के पास बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की गई। एक्सईएन का पुतला दहनकर ग्रामीणों ने मांग की कि गांव में बिजली की समस्या का समाधान किया जाए। प्रदर्शन करने वालों में इदरीश अंसारी, आनंद बहादुर, ईश्वरी प्रसाद, अनीस खां, इस्लाम, पप्पू, रईस अहमद, डा. आसिफ, फिरोज आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed