{"_id":"60bd0a288ebc3e5cb6605551","slug":"chunav-pilibhit-news-bly4489435115","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक प्रधान, दो बीडीसी और 2265 ग्राम पंचायत सदस्य पदों पर हुए नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक प्रधान, दो बीडीसी और 2265 ग्राम पंचायत सदस्य पदों पर हुए नामांकन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत/पूरनपुर। पंचायत उप चुनाव में रविवार को एक ग्राम प्रधान, दो क्षेत्र पंचायत सदस्य और 2265 ग्राम पंचायत सदस्य पर के लिए सभी ब्लॉकों में नामांकन प्रक्रिया हुई। पूरनपुर में एक प्रधान पद के लिए चार उम्मीदवारों ने नामांकन कराया है। जबकि पूरनपुर में क्षेत्र पंचायत सदस्य के चार और बिलसंडा में इसी पद के लिए तीन लोगों ने नामांकन कराया। सोमवार को नाम वापसी और चुनाव चिह्नों का आवंटन किया जाएगा।
जनपद में सातों के ब्लॉकों में पंचायत चुनाव के दौरान ग्राम पंचायत सदस्य पद पर 2265 लोगों ने नामांकन नहीं कराया था। इससे यह पद खाली रह गए थे। कोरम के अभाव में 219 ग्राम पंचायतों में प्रधान शपथ भी नहीं ले पाए। जबकि पूरनपुर की ग्राम पंचायत वक्तापुर में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान की मौत हो गई थी। दुधियाखुर्द में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर दो नामांकन हुए थे। जांच में दोनों निरस्त होने से पद खाली रह गया था। जबकि बिलसंडा ब्लॉक की ग्राम पंचायत मीरपुर हमूपुरा में नवनिर्वाचित क्षेत्र पंचातय सदस्य की मौत हो गई थी। इससे जनपद में एक प्रधान, दो क्षेत्र पंचायत सदस्य और 2265 ग्राम पंचायत सदस्य पद पर चुनावी प्रक्रिया शुरू हुई है। रविवार को सभी ब्लॉकों में नामांकन प्रक्रिया संपन्न कराई गई। एक दिन में नामांकन होने से देर शाम तक नामांकन प्रक्रिया जारी रही।