{"_id":"606369208ebc3e8ccc4c5de5","slug":"chunav-pilibhit-news-bly4423329160","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व प्रधान समेत पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व प्रधान समेत पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
पूरनपुर। आदर्श चुनाव आचार संहिता का सख्ती से पालन कराने के निर्देश पहले ही अफसर दे चुके थे। इसके बावजूद पूर्व प्रधान समर्थकों संग बिना अनुमति चुनाव प्रचार को जुट गए। इसकी सूचना मिलने पर सेहरामऊ उत्तरी पुलिस ने सख्त रुख अपनाया। पूर्व प्रधान समेत पांच लोगों को आचार संहिता उल्लंघन और महामारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई। अधिसूचना जारी होने के बाद यह जिले की पहली कार्रवाई है।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य आदि पदों को लेकर जिले में 26 अप्रैल को मतदान होना है। पिछले दिनों अधिसूचना जारी कर दी गई थी। डीएम-एसपी ने भी पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों को आदर्श चुनाव आचार संहिता का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए थे। स्पष्ट था कि कोई भी संभावित प्रत्याशी बिना अनुमति, रैली, जुलूस या फिर प्रचार प्रसार को भीड़ नहीं जुटाएगा। यहां तक कि प्रचार सामग्री लगवाने के लिए भी प्रशासन से अनुुमति लेनी होगी। इसकी निगरानी भी कराई जा रही है। इसी क्रम में केसरपुर गांव के पूर्व प्रधान मोहम्मद उमर खां, जोकि इस बार भी संभावित प्रत्याशी के तौर पर चुनावी तैयारी कर रहे हैं। वह मंगलवार सुबह समर्थकों के साथ बिना अनुमति वोट मांगने निकले। कोविड नियमों का भी पालन नहीं किया गया। चूंकि आदर्श आचार संहिता का पालन कराने के लिए अफसर सख्त हैं। इसे लेकर पुलिस ने मामला संज्ञान में आते ही कार्रवाई कर दी।
एसओ सेहरामऊ उत्तरी आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि गांव केसरपुर कलां निवासी पूर्व प्रधान मोहम्मद उमर खां इस बार भी पंचायत चुनाव में प्रधान पद के संभावित प्रत्याशी हैं। चुनाव आचार संहिता लागू होने के बावजूद बिना अनुमति मोहम्मद उमर खां अपने चार अन्य समर्थकों के साथ वोट मांगते रहे। कोविड प्रोटोकॉल का भी पालन नहीं किया गया था। पूर्व प्रधान मोहम्मद उमर खां, जाकिर, कमरूल्ला, आसिम, इमरान पर चुनाव अचार संहिता के उल्लंघन और महामारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। विवेचना में तथ्यों के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।