फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   chunav

मतदाता को मिलेंगे अलग-अलग पदों के चार मतपत्र

Sat, 27 Feb 2021 11:26 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
chunav
पीलीभीत। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। आरक्षण तय करने के साथ ही अन्य सभी इंतजाम युद्धस्तर पर पूरे किए जा रहे हैं। इस बार चार पदों पर एक साथ मतदान कराने पर जोर है। ऐसे में हर मतदाता को चार मतपत्र दिए जाएंगे। जिस पर वह मोहर लगाएगा।
विज्ञापन

जिले में 720 ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के लिए चुनाव होगा। इस बार चारों पदों पर चुनाव एक साथ होगा। पिछले महीने करीब 52 लाख मतपत्र जिले में आ गए थे, जिन्हें सुरक्षित रखवाया जा चुका है। जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए आरक्षण शासन स्तर से तय किया जा चुका है। इस बार जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित की गई है। इसके अलावा अन्य पदों को लेकर आरक्षण तय किया जा रहा है, जिसकी कार्रवाई जल्द फाइनल कर ली जाएगी। सभी पदों के लिए एक साथ मतदान होना तय माना जा रहा है। ऐसे में इसके लिए अलग-अलग चारर मतपत्र मतदाता को मिलेंगे। जिन पर मोहर लगाकर वह अपना वोट डालेगा। डीएम पुलकित खरे ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर प्राथमिकता से तैयारियां कराई जा रही है। सभी बिंदुओं पर काम तेजी से चल रहा है। पिछले महीने ही मतपत्र आ गए थे। एक मतदाता को अलग-अलग पदों के लिए चार मतपत्र मिलेंगे। आरक्षण की कार्रवाई भी पूरी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed