फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Chinese farmer cooperative Mill crushing session

किसान सहकारी चीनी मिल का पेराई सत्र खत्म

Thu, 03 Mar 2016 11:14 PM IST
बीसलपुर, पीलीभीत।
बीसलपुर, पीलीभीत। Updated Thu, 03 Mar 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
 दि किसान सहकारी चीनी मिल का पेराई सत्र बुधवार रात एक बजे समाप्त हो गया। मिल ने सत्र में 18.37 लाख क्विंटल गन्ना पेरा है।
विज्ञापन

दि किसान सहकारी चीनी मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ तीस नवंबर को हवन-पूजन के साथ किया गया था। हालांकि नियमित पेराई सत्र दो तीन दिन बाद गन्ना एकत्र होने पर हो सकी। मिल करीब एक सप्ताह से गन्ना की कमी से जूझ रही थी। कोई किसान गन्ना सप्लाई पर्ची न मिलने पर गन्ना सप्लाई से वंचित न रह जाए आदि को लेकर मिल प्रशासन ने पहले गन्ना क्रय केंद्र और बाद में चीनी मिल गेट पर गन्ना की तुलवाई फ्री की। इसके बाद भी तीन-चार दिनों से रोज चीनी मिल नोकेन में बंद हो रही थी। बुधवार को मिल पेराई सत्र बंद करने की तैयारी पूरी की गई। पूरे दिन गन्ना एकत्र कर बुधवार शाम को चीनी मिल को चलाया गया।
चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक बीके अबरोल ने बताया कि बुधवार देर रात एकत्र गन्ना पिरने पर मिल के पेराई सत्र को समाप्त कर दिया गया। उन्होंने बताया कि मिल ने पेराई सत्र में 18.37 लाख क्विंटल गन्ना पेरा। चीनी उत्पादन की सही जानकारी एक-दो दिन में ही पता चल सकेगी। हालांकि करीब 1.60 लाख बोरा चीनी बनने का अनुमान है।  
विज्ञापन



कम क्षमता से चल रही मिल
बीसलपुर। असामान्य स्थितियों के चलते किसान सहकारी चीनी मिल पिछले करीब एक सप्ताह से पूरी क्षमता से नहीं चल रही है, जिससे मिल की पेराई क्षमता भी प्रभावित हो रही है और मिल को आर्थिक घाटा भी हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान सहकारी चीनी मिल में पिछले करीब एक सप्ताह से ठीक से गन्ना न मिलने के कारण मिल में असामान्य स्थितियां बनी हुई हैं। मिल के मुख्य अभियंता योगेश कुमार गुप्ता ने बताया कि मिल की दैनिक पेराई क्षमता 2750 क्विंटल की है, लेकिन असामान्य स्थितियों के चलते मिल एक सप्ताह से मात्र दो हजार क्विंटल गन्ना ही रोज पेर पा रही है। उन्होंने बताया कि तीन मार्च की क्लीनिंग के बाद मिल पुन: पूरी क्षमता से पेराई करने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed