फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Chinese attach to 3.97 million auction

कुर्क चीनी 3.97 करोड़ में नीलाम

Sun, 10 Jan 2016 11:12 PM IST
Bisalpur
Bisalpur Updated Sun, 10 Jan 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर राजस्व विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को तहसील सभागार में बजाज हिंदुस्तान चीनी मिल की कुर्क 15 हजार क्विंटल चीनी की नीलामी 3.97 करोड़ में कर दी है।

विज्ञापन

मिल पर बाकी कलेक्शन चार्ज 3.97 करोड़ की वसूली के क्रम में राजस्व विभाग के अधिकारियों ने डीएम के निर्देश पर पिछले माह बजाज हिंदुस्तान चीनी मिल बरखेड़ा की गोदाम में भंडारित पिछले वर्ष की 15 हजार क्विंटल चीनी कुर्क कर ली थी। राजस्व विभाग ने शनिवार को तहसील सभागार में उस कुर्क चीनी को पांच नीलामकर्ताओं के हाथ 3.97 करोड़ रुपये में नीलाम कर दिया।
विज्ञापन

जिन व्यापारियों ने चीनी खरीदी है, उनमें बिलसंडा निवासी राजेश कुमार, पीलीभीत निवासी परेश कुमार, मनोज कुमार, बरेली निवासी शांति स्वरूप और अंकित कुमार शामिल हैं। इन सभी व्यापारियों ने तीन-तीन हजार क्विंटल चीनी नीलाम में 2887 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से खरीदी है। नीलामी में 19 व्यापारियों ने भाग लिया था। जिन व्यापारियों के पक्ष में नीलामी छूटी है, उनसे 75-75 हजार रुपये बतौर जमानत धनराशि जमा करवा लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नीलामी कार्यवाही के दौरान तहसीलदार नन्हे लाल, नायब तहसीलदार एमआर थारू, क्षेत्रीय संग्रह अमीन महेंद्र पाल मौजूद थे। तहसीलदार ने बताया कि नीलामी पत्रावली अनुमोदन के वास्ते डीएम कार्यालय भिजवाई जाएंगी। अनुमोदन मिलने के बाद ही संबंधित व्यापारियों को चीनी का उठान कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed