{"_id":"5f5285cb8ebc3e61557815b8","slug":"china-setelite-light-news-pilibhit-news-bly4186782121","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन की सेटेलाइट लाइट का शोर...प्रशासन का इनकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीन की सेटेलाइट लाइट का शोर...प्रशासन का इनकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। नेपाल सीमा से सटे इलाकों में चीन के सेटेलाइट की लाइट दिखने का शोर दूसरे दिन भी मचा रहा। अफसर भी इसे लेकर पड़ताल करते रहे, मगर कोई भी साक्ष्य नहीं मिला। ऐसे में मामला अफवाह के तौर पर देखा जा रहा है।
हजारा और माधोटांडा थाना क्षेत्र के कई गाव की सीमाएं नेपाल से सटी हुई हैं। गुरुवार को शोर मचा था कि नेपाल से सटे इलाके में चीन के सेटेलाइट की लाइट देखी गयी। सोशल मीडिया पर भी यह चर्चाएं वायरल हुईं। वहीं अफसरों को इसकी कोई जानकारी नहीं है। दावा करने वालों ने किसी गोपनीय एजेंसी की रिपोर्ट के हवाले से यह बात कही। शुक्रवार को भी पुलिस प्रशासनिक अफसर मामले की पड़ताल में लगे रहे। दिनभर छानबीन कराई गई मगर कोई भी साक्ष्य इससे जुड़ा नहीं मिला। एसपी जयप्रकाश का कहना है कि ऐसा कोई मामला नहीं है। डीएम पुलकित खरे का कहना है कि इस मामले को दिखवाया गया, मगर कोई भी साक्ष्य नहीं मिला है। ऐसे में इसे लेकर पुष्टि नहीं की जा सकती।